Monday, April 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

“कल्याण मंत्री का सराहनीय कदम: राजकीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण, बेटियों को दी प्रेरणा”

रांची में मंत्री श्री चमरा लिंडा ने छात्राओं से संवाद कर उनकी शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए सरकार की योजनाओं का प्रचार किया।

April 9, 2025
in Jharkhand, Top News
“कल्याण मंत्री का सराहनीय कदम: राजकीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण, बेटियों को दी प्रेरणा”
Share on FacebookShare on Twitter
  • कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा ने रांची स्थित राजकीय पिछड़ी जाति +2 बालिका उच्च विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से किया संवाद
  • “अब बेटियाँ बनेंगी डॉक्टर-इंजीनियर, सिर्फ शादी तक सीमित नहीं रहेगी सोच” – चमरा लिंडा
    =====================

कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा ने बुधवार को राजधानी रांची के जेल मोड़ स्थित राजकीय पिछड़ी जाति +2 आवासीय बालिका उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, छात्राओं की उपस्थिति, भोजन, आवासीय सुविधा, पुस्तकालय, एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री लिंडा ने विद्यालय प्रबंधन समिति एवं छात्राओं से सीधा संवाद किया और उन्हें झारखंड सरकार की विभिन्न शैक्षणिक एवं कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आप सभी को अच्छे से पढ़ना है, डॉक्टर, इंजीनियर बनना है। अब वह सोच नहीं रहेगी कि लड़कियाँ बस शादी करके किसी और के घर चली जाएंगी। हर क्षेत्र में आज महिलाएँ पुरुषों के बराबर खड़ी हैं।

इस मौके पर मंत्री ने विद्यालय परिसर में ही नवनिर्माणाधीन बालिका छात्रावास भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्राओं के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक आवासीय व्यवस्था शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार छात्राओं की हर शैक्षणिक जरूरत – जैसे कि किताबें, ड्रेस , हॉस्टल, स्कॉलरशिप और करियर गाइडेंस – की पूर्ति के लिए कटिबद्ध है। लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं का उद्देश्य है कि छात्राएँ बेहतर प्रदर्शन करें और अपने घर-समाज और राज्य का नाम रौशन करें।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में झारखंड सरकार की प्रतिबद्धता

राज्य सरकार शिक्षा के माध्यम से समाज के पिछड़े वर्गों, विशेषकर बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सतत प्रयासरत है। यह औचक निरीक्षण उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे सरकार की योजनाओं के जमीनी प्रभाव का आकलन हो सके।उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे सामाजिक समानता और समावेशी विकास संभव है। आने वाले समय में ऐसे विद्यालयों और छात्रावासों की संख्या एवं गुणवत्ता में और सुधार लाया जाएगा।

 

Related Posts

‘ग्लोबल’ होगा झारखंड: दावोस और UK से आए निवेश के प्रस्तावों पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, अब जमीन पर उतरेंगे ऐतिहासिक MoU!
Jharkhand

‘ग्लोबल’ होगा झारखंड: दावोस और UK से आए निवेश के प्रस्तावों पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, अब जमीन पर उतरेंगे ऐतिहासिक MoU!

April 25, 2026
पलामू DIG का कड़ा संदेश: अपराधियों और नक्सलियों पर रखें ‘पैनी नज़र’, गढ़वा पुलिस को दिए सुरक्षा के खास गुरुमंत्र!
Jharkhand

पलामू DIG का कड़ा संदेश: अपराधियों और नक्सलियों पर रखें ‘पैनी नज़र’, गढ़वा पुलिस को दिए सुरक्षा के खास गुरुमंत्र!

April 24, 2026
गढ़वा से रांची तक गूँजा विकास का मंत्र: CM हेमंत सोरेन ने पंचायतों को दी करोड़ों की सौगात, अब गांवों में ही बनेंगे ‘आधार कार्ड’!
Jharkhand

गढ़वा से रांची तक गूँजा विकास का मंत्र: CM हेमंत सोरेन ने पंचायतों को दी करोड़ों की सौगात, अब गांवों में ही बनेंगे ‘आधार कार्ड’!

April 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • ‘ग्लोबल’ होगा झारखंड: दावोस और UK से आए निवेश के प्रस्तावों पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, अब जमीन पर उतरेंगे ऐतिहासिक MoU!
  • पलामू DIG का कड़ा संदेश: अपराधियों और नक्सलियों पर रखें ‘पैनी नज़र’, गढ़वा पुलिस को दिए सुरक्षा के खास गुरुमंत्र!
  • गढ़वा से रांची तक गूँजा विकास का मंत्र: CM हेमंत सोरेन ने पंचायतों को दी करोड़ों की सौगात, अब गांवों में ही बनेंगे ‘आधार कार्ड’!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.