Monday, February 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

आदिवासी छात्रावासों में बड़े बदलाव! कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने किया औचक निरीक्षण

झारखंड सरकार आदिवासी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध—छात्रावासों की सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार

May 4, 2025
in Jharkhand, Top News
आदिवासी छात्रावासों में बड़े बदलाव! कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने किया औचक निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter
  • कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा ने किया बुंडु स्थित आदिवासी कॉलेज छात्रावास का औचक निरीक्षण
  • आदिवासी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रतिबद्ध है झारखंड सरकार : चमरा लिंडा
    ================

रांची: रविवार को कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा ने बुंडु स्थित आदिवासी कॉलेज छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की मूलभूत सुविधाओं, प्रबंधन व्यवस्था और विद्यार्थियों की स्थिति का गहराई से मूल्यांकन किया।


निरीक्षण के दौरान मंत्री चमरा ने छात्रावास में रह रहे छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। छात्रों ने भोजन, पढ़ाई, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सामने रखीं, जिन पर मंत्री ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

  • सरकार की प्राथमिकता सभी आदिवासी छात्रावास में हो समुचित व्यवस्था

श्री लिंडा ने विद्यार्थियों से कहा कि “आप सभी इस राज्य का भविष्य हैं। हमारी सरकार आपकी शिक्षा, सुरक्षा और सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। मेरी प्राथमिकता है कि सभी छात्रावास में समुचित खानपान, पढ़ाई, पुस्तकालय, स्वच्छता और देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित हो।”

  • जल्द ही राज्य के हर आदिवासी छात्रावास में कुक, लाइब्रेरियन, वार्डन और सफाईकर्मी की जाएगी स्थायी नियुक्ति

मंत्री श्री चमरा लिंडा ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से विशेष बैठक कर आदिवासी छात्रावासों की स्थिति में व्यापक सुधार हेतु योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आने वाले समय में राज्य के हर आदिवासी छात्रावास में कुक, लाइब्रेरियन, वार्डन और सफाईकर्मी की स्थायी नियुक्ति की जाएगी। बच्चों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

  • भवन निर्माण में अनियमितता पर सख्ती

निरीक्षण के दौरान श्री लिंडा ने छात्रावास के नए भवन निर्माण कार्य में पाई जा रही अनियमितताओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • संघर्ष की प्रेरणादायक बातों से छात्रों को किया उत्साहित

कल्याण मंत्री ने अपने संघर्षों की कहानी साझा करते हुए छात्रों से कहा कि “मैं भी आप लोगों की तरह एक साधारण आदिवासी परिवार से आया हूं। जो कुछ भी आज हासिल किया है, वह माता-पिता के त्याग और अपनी मेहनत का परिणाम है। आप सबको आगे बढ़ने के लिए सिर्फ अवसर चाहिए – और वह अवसर सरकार उपलब्ध करा रही है। अब बारी आपकी है कि आप मेहनत से अपने और अपने समाज का भविष्य संवारें।”

इस मौके पर तमाड़ विधायक श्री विकास मुंडा, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रबंधन समिति के सदस्य और कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Related Posts

पलामू-गढ़वा में मतदान का जायजा लेने पहुंची प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय! विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं से सीधी बातचीत – “शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की पहचान”
Jharkhand

पलामू-गढ़वा में मतदान का जायजा लेने पहुंची प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय! विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं से सीधी बातचीत – “शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की पहचान”

February 23, 2026
गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
Jharkhand

गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”

February 22, 2026
छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
Jharkhand

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

February 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पलामू-गढ़वा में मतदान का जायजा लेने पहुंची प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय! विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं से सीधी बातचीत – “शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की पहचान”
  • गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
  • छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.