Saturday, October 31, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गुरुजी की शर्मनाक हरकत पर डीसी का कड़ा एक्शन! शराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार हुए सस्पेंड

ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जांच में प्रथम दृष्टया आरोप साबित; मझिआँव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दलको के शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई भी शुरू

October 31, 2026
in Jharkhand, Top News
गुरुजी की शर्मनाक हरकत पर डीसी का कड़ा एक्शन! शराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार हुए सस्पेंड
Share on FacebookShare on Twitter
  • *शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार निलंबित*
  • *उपायुक्त के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने की कार्रवाई, विभागीय कार्यवाही भी होगी*
    **************************************

गढ़वा। प्रखंड मझिआँव अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय दलको के प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार को शराब का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित पाए जाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार के शराब का सेवन कर विद्यालय पहुंचने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पदाधिकारी से आरोपों की जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबन का आदेश जारी किया गया है।

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज द्वारा जारी आदेश में झारखण्ड सेवा संहिता की धारा 99 तथा झारखण्ड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के प्रावधानों के तहत आलोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही के अधीन किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान आलोक कुमार का मुख्यालय क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, नगर उंटारी का कार्यालय निर्धारित किया गया है। आदेश के अनुसार, उन्हें निर्धारित मुख्यालय में नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। मुख्यालय में योगदान एवं नियमानुसार उपस्थिति दर्ज करने के पश्चात झारखण्ड सेवा संहिता के तहत उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

वहीं, जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उनके विरुद्ध आरोप पत्र अलग से गठित कर विभागीय कार्यवाही संचालित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता एवं विद्यालयी व्यवस्था के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी सेवा में अनुशासन, मर्यादा एवं कर्तव्यनिष्ठा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Related Posts

युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम
Jharkhand

युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम

October 31, 2026
परीक्षा से ठीक पहले गढ़वा प्रशासन का कड़ा इम्तिहान! DEO और DSए ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, 1 नवंबर को 26 केंद्रों पर होगी JTET परीक्षा
Jharkhand

परीक्षा से ठीक पहले गढ़वा प्रशासन का कड़ा इम्तिहान! DEO और DSए ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, 1 नवंबर को 26 केंद्रों पर होगी JTET परीक्षा

October 31, 2026
लोक आस्था के महापर्व की तैयारी तेज! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दानरो नदी के छठ घाटों का लिया जायजा, सुरक्षा और सफाई के कड़े निर्देश
Jharkhand

लोक आस्था के महापर्व की तैयारी तेज! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दानरो नदी के छठ घाटों का लिया जायजा, सुरक्षा और सफाई के कड़े निर्देश

October 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम
  • परीक्षा से ठीक पहले गढ़वा प्रशासन का कड़ा इम्तिहान! DEO और DSए ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, 1 नवंबर को 26 केंद्रों पर होगी JTET परीक्षा
  • लोक आस्था के महापर्व की तैयारी तेज! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दानरो नदी के छठ घाटों का लिया जायजा, सुरक्षा और सफाई के कड़े निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.