Wednesday, November 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जनता की समस्याओं पर डीसी का कड़ा रुख! गढ़वा जनसुनवाई में नौकरी के नाम पर ठगी और सरकारी चापानल पर कब्जे की शिकायतों पर दिया जांच का आदेश

समाहरणालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे 25 फरियादी; शिक्षकों द्वारा ठगी और पेयजल संकट के मामलों पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

November 4, 2026
in Jharkhand, Top News
जनता की समस्याओं पर डीसी का कड़ा रुख! गढ़वा जनसुनवाई में नौकरी के नाम पर ठगी और सरकारी चापानल पर कब्जे की शिकायतों पर दिया जांच का आदेश
Share on FacebookShare on Twitter

*◆ उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं*

*◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित*

उपायुक्त गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा ने आज समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

उक्त जनसुनवाई में मेराल प्रखंड के ग्राम गटियरवा निवासी संजय कुमार राम ने मेराल प्रखंड के छपरवार कला में कार्यरत सरकारी शिक्षक अमरेश राम एवं नगर उंटारी में कार्यरत सरकारी शिक्षक कृष्णा यादव पर नौकरी का झांसा देकर पैसे की ठगी करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों सरकारी शिक्षकों द्वारा प्रखंड कार्यालय में लिपिक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर ₹2 लाख की ठगी की गई जबकि नौकरी नहीं दिलाई गई। पैसे वापस मांगने पर टाल मटोल किया जाता है। उन्होंने आवेदन के साथ नगद राशि देने एवं यूपीआई ट्रांजैक्शन की छाया प्रति संलग्न करते हुए उक्त दोनों सरकारी शिक्षकों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने एवं पैसे वापस दिलाने का अनुरोध किया।

डंडई प्रखंड के सोनेहारा निवासी ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त को सामूहिक हस्ताक्षरित आवेदन समर्पित करते हुए गांव के एक व्यक्ति द्वारा सरकारी चापानल में निजी सबमर्सिबल लगाकर उपयोग करने की शिकायत की गई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा सरकारी चापानल में निजी सबमर्सिबल लगाकर व्यक्तिगत उपयोग करने के चलते ग्रामीणों को पेयजल की भारी समस्या झेलनी पड़ती है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी डंडई को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु पत्र लिखे गए परंतु किसी प्रकार की प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। अतः ग्रामीणों ने उक्त मामले का निष्पक्ष जांच करते हुए सरकारी चापानल से निजी सबमर्सिबल हटवाने एवं नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया ताकि ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से निजात मिल सके।

पेयजल समस्या के समाधान हेतु इसी प्रकार का एक और शिकायत प्राप्त हुआ, जिसमें भवनाथपुर प्रखंड के सिंदुरिया निवासी ग्रामीणों ने आवेदन पत्र समर्पित करते हुए गांव के ही अमरावती कुंवर, पति स्वर्गीय विफन राम एवं मैत्री कुंवर पति स्वर्गीय राम नंदन राम के विरुद्ध शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त व्यक्तियों द्वारा सरकारी चापानल में निजी सबमर्सिबल लगाकर एवं चापानल को अपने कब्जे में करके आमजनों को पेयजल की सुविधा से वंचित करने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में सक्षम पदाधिकारी से शिकायत करने पर अमरावती कुंवर द्वारा निजी सबमर्सिबल हटा लिया गया परंतु इसके पश्चात भी ग्रामीणों को चापानल का उपयोग नहीं करने दिया जा रहा है। उक्त चापानल में कीटनाशक दवाएं (जहर) डालने की धमकी दी जाती है ताकि ग्रामीण इसका उपयोग न कर सकें। किसी भी प्रकार का विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का प्रयास किया जाता है, जिससे आमजन भयभीत एवं आक्रोषित हैं।

सदर प्रखंड के हूर मधेया निवासी गोविंद बैठा ने आवेदन समर्पित करते हुए NH- 75 डेन्टल मोड़ से नवादोहरी पथ भाया हूर चार मुहान पथ चौड़ीकरण एवं मजबुतीकरण/पुर्ननिर्माण कार्य योजना के अन्तर्गत जिला भू-अर्जन कार्यालय, गढ़वा के द्वारा जमीन अधिग्रहण कर निर्गत किये गये नोटिस में भूमि का गलत माप दर्ज करने एवं अनुचित मुआवजा की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पथ चौड़ीकरण में उनकी जो भूमि अधिग्रहित की गई है उसका माप वास्तविकता से कम है एवं मुआवजा राशि भी वर्तमान में चल रहे मार्केट वैल्यू से कम दर्ज की गई है। अतः उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि अधिग्रहित किए गए भूमि का वास्तविक माप दर्ज कराते हुए उचित मुआवजा राशि भुगतान कराने की कृपा की जाए।

इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री मिश्रा द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही दूरभाष के माध्यम से संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आमजनों से प्राप्त शिकायतों व समस्याओं को निष्पादित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गयें। उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 25 आवेदन प्राप्त हुए।

Related Posts

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख! गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के चयनित लाभुकों की सूची को मिली हरी झंडी, डीसी ने दिए पारदर्शिता के कड़े निर्देश
Jharkhand

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख! गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के चयनित लाभुकों की सूची को मिली हरी झंडी, डीसी ने दिए पारदर्शिता के कड़े निर्देश

November 4, 2026
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर टूटा प्रशासन का डंडा! गढ़वा और रमना में खाद्य सुरक्षा टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक्सपायरी मसाले और अमानक मिठाइयां नष्ट
Jharkhand

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर टूटा प्रशासन का डंडा! गढ़वा और रमना में खाद्य सुरक्षा टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक्सपायरी मसाले और अमानक मिठाइयां नष्ट

November 4, 2026
विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनेगा चांडिल डैम! परिजनों संग पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सस्टेनेबल ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया कड़ा निर्देश
Jharkhand

विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनेगा चांडिल डैम! परिजनों संग पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सस्टेनेबल ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया कड़ा निर्देश

November 4, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनता की समस्याओं पर डीसी का कड़ा रुख! गढ़वा जनसुनवाई में नौकरी के नाम पर ठगी और सरकारी चापानल पर कब्जे की शिकायतों पर दिया जांच का आदेश
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख! गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के चयनित लाभुकों की सूची को मिली हरी झंडी, डीसी ने दिए पारदर्शिता के कड़े निर्देश
  • त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर टूटा प्रशासन का डंडा! गढ़वा और रमना में खाद्य सुरक्षा टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक्सपायरी मसाले और अमानक मिठाइयां नष्ट

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.