Friday, January 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

सूडान में फंसे भारतीयों का पहला जत्था रवाना, हाथ में तिरंगा थामे लोगों ने सरकार को दिया धन्यवाद

April 25, 2023
in National
indians
Share on FacebookShare on Twitter

Sudan Crisis : सूडान में फंसे भारतीयों का पहला जत्था सऊदी अरब के जेद्दा के लिए भारतीय नौसेना के जहाज में रवाना हो गया। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार (25 अप्रैल) को ये जानकारी दी। भारत ने हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए सोमवार को ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) शुरू किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आईएनएस सुमेधा (INS Sumedha) पर सवार भारतीयों की फोटोज ट्वीट कीं। इस दौरान लोगों ने सूडान से निकालने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया और हाथ में तिरंगा थामे नजर आए।

ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों को निकाला

अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, “सूडान में फंसे हुए भारतीयों का पहला जत्था ऑपरेशन कावेरी के तहत रवाना हुआ। आईएनएस सुमेधा 278 लोगों के साथ पोर्ट सूडान से जेद्दा जा रहा है।” सूडान से आ रहे इन लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं। हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने की योजना के तहत भारत ने जेद्दा में दो सी-130जे सैन्य परिवहन विमान और पोर्ट सूडान में आईएनएस सुमेधा को तैनात किया है।

First batch of stranded Indians leave Sudan under #OperationKaveri.

INS Sumedha with 278 people onboard departs Port Sudan for Jeddah. pic.twitter.com/4hPrPPsi1I

— Arindam Bagchi (@MEAIndia) April 25, 2023

सूडान में जारी है भीषण जंग

जेद्दा पहुंचने के बाद भारतीयों को स्वदेश लाया जाएगा। पूरे सूडान में लगभग 3,000 भारतीय हैं। सूडान की राजधानी खार्तूम में कई स्थानों से भीषण लड़ाई की खबरों से सूडान में सुरक्षा स्थिति अस्थिर बनी हुई है। यहां सेना और एक अर्द्धसैनिक समूह के बीच पिछले 10 दिनों से जारी भीषण लड़ाई में 400 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

पीएम मोदी ने दिए थे लोगों को निकालने के निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी ने बीते शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में सूडान से भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने की योजनाओं की तैयारी के लिए निर्देश दिए थे। विदेश मंत्री जयशंकर ने सूडान की स्थिति पर हाल ही में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा की थी। भारत अमेरिका, मिस्र, संयुक्त राष्ट्र सहित कई देशों के सम्पर्क में है।

Related Posts

अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो को गिरफ्तार किया – तेल भंडारों पर कब्जे का ऐलान!
National

अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो को गिरफ्तार किया – तेल भंडारों पर कब्जे का ऐलान!

January 4, 2026
इंडिगो का बड़ा ऐलान: 3-5 दिसंबर के बवाल में फंसे यात्रियों को 10,000 का वाउचर, लेकिन “गंभीर रूप से प्रभावित” कौन? अभी तक रहस्य!
National

इंडिगो का बड़ा ऐलान: 3-5 दिसंबर के बवाल में फंसे यात्रियों को 10,000 का वाउचर, लेकिन “गंभीर रूप से प्रभावित” कौन? अभी तक रहस्य!

December 11, 2025
ट्रंप का भारत-पाक युद्ध पर झूठा दावा: ‘मेरी धमकी से रुका था मई 2025 का संघर्ष’, मोदी-शरीफ की तारीफ, लेकिन भारत ने किया खारिज!
National

ट्रंप का भारत-पाक युद्ध पर झूठा दावा: ‘मेरी धमकी से रुका था मई 2025 का संघर्ष’, मोदी-शरीफ की तारीफ, लेकिन भारत ने किया खारिज!

October 29, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अबुआ दिशोम बजट 2026-27: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा – “हर वर्ग को साथ लेकर चलेगा बजट, युवा पीढ़ी के सपनों को देगा आकार!”
  • गढ़वा नगर चुनाव 2026: पहले दिन सिर्फ एक नामांकन! श्री बंशीधर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर एक अभ्यर्थी, गढ़वा नगर परिषद और मंझिआंव में शून्य – मतदान 23 फरवरी को सुनिश्चित करें!
  • दावोस से वापस लौटते ही CM हेमन्त को आसाम से न्योता: ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने कहा—“1 फरवरी को मारघेरिटा में आदिवासी महासभा में मुख्य अतिथि बनकर इतिहास रचिए!”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.