धनबाद : बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के धोवाटांड़ जावा शो रूम के पास दोपहर में शव मिलने के बाद भीड़ जुटना शुरू हो गया। बस्ताकोला चांदमारी के रहने वाले विश्वरंजन सिंह उर्फ आजाद सिंह (60 वर्ष) का शव नाले में पड़ा मिला। इसके बाद वहां अफरा तफरी का महौल बन गया।
बैंक मोड़ पुलिस को सूचना मिलते ही त्वरित कारवाई करते हुए शव को नाले से बाहर निकाला गया। उसके बाद निरीक्षण के दौरान पॉकेट से पहचान पत्र मिला, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों का कहना है कि रात में घर से बाजार जाने को कहकर निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं आये।










