Saturday, September 12, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा को नई दिशा! नवपदस्थ उपायुक्त अनन्य मित्तल ने अधिकारियों संग की परिचयात्मक बैठक, योजनाओं में तेजी और पेयजल सुधार पर सख्त निर्देश

जनसुनवाई, जनगणना की पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प, सभी विभागों में बेहतर समन्वय की अपील

April 20, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा को नई दिशा! नवपदस्थ उपायुक्त अनन्य मित्तल ने अधिकारियों संग की परिचयात्मक बैठक, योजनाओं में तेजी और पेयजल सुधार पर सख्त निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter
  • नवपदस्थ उपायुक्त ने पदाधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक
  • योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनगणना की पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन को लेकर दिए निर्देश
  • पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने हेतु ठोस कदम उठाने का उपायुक्त का निर्देश
    **************************************

गढ़वा। दिनांक 20 अप्रैल 2026 को नवपदस्थ उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी *श्री अनन्य मित्तल* ने समाहरणालय सभागार में जिले के सभी विभागों के वरीय एवं कार्यरत पदाधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जिले में संचालित प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि आमजन को बेहतर सुशासन उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से अपने-अपने विभागों की अद्यतन जानकारी साझा करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में निरंतर प्रगति बनाए रखने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुँचे, इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी सजग रहें। साथ ही विकासात्मक योजनाओं की नियमित समीक्षा, जनसुनवाई प्रक्रिया को प्रभावी बनाने तथा कार्यों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब से बचने पर भी उन्होंने ध्यान देने की बात कही।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करने पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ करने की अपेक्षा जताई।

उपायुक्त ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा आवश्यक विषयों पर समय-समय पर जानकारी साझा करते रहें।

वित्तीय कार्यों के संदर्भ में उन्होंने पारदर्शिता एवं सावधानी बरतने की बात कही, ताकि सभी कार्य सुचारू रूप से संचालित होते रहें।

बैठक में जनगणना कार्यक्रम की प्रगति पर भी संक्षिप्त चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए जनगणना प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सटीक बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसी के आधार पर सरकार विकास कार्यों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लेती है।

इसके अतिरिक्त, बैठक में जिले से जुड़े विभिन्न विषयों जैसे लॉ एंड ऑर्डर, विकास कार्य एवं पेयजल आपूर्ति पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने इन सभी विषयों पर समन्वय के साथ कार्य करते हुए आवश्यक कदम उठाने का सुझाव दिया।

इस बैठक में उपविकास आयुक्त श्री पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता श्री राज माहेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय कुमार(गढ़वा), श्री रूद्र प्रताप(रंका) एवं श्री प्रभाकर मिर्धा(श्रीबंशीधर नगर), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री संजय कुमार प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धीरज प्रकाश, भूमि सुधार उप समाहर्ता (रंका) श्री प्रमेश कुशवाहा, भूमि सुधार उप समाहर्ता (गढ़वा) श्री रविश राज सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री देवानंद राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैशर रजा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री अनुराग मिंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंकज कुमार गिरि, सभी बीडीओ/सीओ सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां
Bihar

आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां

September 12, 2026
लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’
Jharkhand

लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’

September 11, 2026
डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’
Jharkhand

डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’

September 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां
  • लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’
  • डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.