Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

गिरफ्तार अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने भेजा डिब्रूगढ़ जेल, आईजी ने कहा- ऑपरेशन के दौरान गुरुद्वारे की मर्यादा को रखा ध्यान

April 23, 2023
in National
amritpal singh arrested
Share on FacebookShare on Twitter

Amritpal Singh Arrest : पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल को मोगा के रोड़ेवाल गुरुद्वारा से हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद बठिंडा एयरपोर्ट से स्पेशल विमान के जरिए असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है। पहले कहा जा रहा था कि अमृतपाल ने सरेंडर किया है, इसको लेकर पंजाब पुलिस के आईजी ने बताया कि उसे केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया है।

सुबह पौने सात बजे अमृतपाल सिंह की हुई गिरफ्तारी

पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि आज सुबह पौने सात बजे अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। हमें इंटेलिजेंस मिला था कि वह गुरुद्वारा के अंदर मौजूद है, जिसके बाद पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन में हमने पूरे गांव को घेर लिया था। हमने गुरुद्वारे की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

माहौल खराब नहीं होने देंगे

आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अमृतपाल के खिलाफ एनएसए के तहत गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने चेतावनी दी किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इंटेलिजेंट इनपुट के आधार पर आज सुबह पौने सात बजे अमृतपाल की गिरफ्तारी की गई है। वहीं आईजी ने पंजाब की जनता को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि इस पूरे ऑपरेशन के दौरान जनता ने पंजाब में शांति व्यवस्था बनाए रखी। इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर को मैनेज किया।

‘ऐसे दिया ऑपरेशन को अंजाम’

पंजाब के आईजी ने कहा कि पुलिस ने बीते 35 दिनों से अमृतपाल के ऊपर प्रेशर बनाकर रखा था। पुलिस के सभी विभाग केंद्रीय एजेंसियों के साथ पूरे ताल-मेल में काम कर रहे थे। आज सुबह पौने सात बजे अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास सूचना थी कि अमृतपाल गुरुद्वारे के अंदर है तो गुरुद्वारे की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए हमने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया है। पंजाब के तमाम विभाग 4 इंटेलिजेंस विंग, सब एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर रहे थे।

गिरफ्तारी या सरेंडर पर क्या बोली पुलिस?

वहीं जब पुलिस अधिकारी से पूछा गया कि अमृतपाल ने सरेंडर किया है या गिरफ्तारी हुई है, इस पर आईजी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि अमृतपाल के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था। हम लोगों ने गुरुद्वारे की मर्यादा का ध्यान रखते हुए इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया। उसने सरेंडर नहीं किया बल्कि पुलिस के पास इसका इनपुट था कि वो गुरुद्वारे के अंदर मौजूद है, जिसके बाद केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर इस ज्वाइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

Related Posts

परीक्षा केंद्रों पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, मोबाइल जैमर और CCTV कैमरों से होगी निगरानी; जिला कप्तानों ने संभाली सुरक्षा की कमान
National

परीक्षा केंद्रों पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, मोबाइल जैमर और CCTV कैमरों से होगी निगरानी; जिला कप्तानों ने संभाली सुरक्षा की कमान

June 20, 2026
“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’
National

“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’

June 7, 2026
देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश
National

देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश

May 12, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
  • गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
  • गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.