Sunday, May 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

Ranchi: विधानसभा चुनाव: अवैध व्यय और एमसीसी उल्लंघन पर पैनी नजर, चेकपोस्टों पर होगी सख्त निगरानी

“एफएसटी और एसएसटी पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी त्वरित कार्रवाई”

October 14, 2024
in Jharkhand, Top News
Ranchi: विधानसभा चुनाव: अवैध व्यय और एमसीसी उल्लंघन पर पैनी नजर, चेकपोस्टों पर होगी सख्त निगरानी
Share on FacebookShare on Twitter

विधानसभा निर्वाचन में अवैध निर्वाचन व्यय और एमसीसी उलंघन के मामलों पर एसएसटी एवं एफएसटी रखेंगे पैनी नजर।

निर्वाचन के दौरान सभी चेकपोस्टों पर प्रत्येक वाहनों की होगी जांच

निर्वाचन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी– के. रवि कुमार।

====================

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन के दौरान इंफोर्समेंट एजेंसी अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए मुस्तैदी से कार्य करें, इसकी मोनेटरिंग हर स्तर पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए निर्वाचन के कार्यों में लगे पदाधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करें। वे आज सभी जिलों में आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए गठित एफएसटी एवं एसएसटी के पदाधिकारियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आयोजित प्रशिक्षण सत्र को संबोधित कर रहे थे।

श्री कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी एफएसटी एवं एफएसटी के द्वारा अवैध निर्वाचन व्यय एवं एमसीसी उलंघन के मामलों पर पैनी नजर रखी जानी है । उन्होंने कहा कि एफएसटी एवं एसएसटी के पदाधिकारियों को अपने नजदीकी थाना एवं मुख्यालय स्तर से दिए गए संपर्क सूत्र से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करना है। निर्वाचन के दौरान बने सभी चेकपोस्टों पर प्रत्येक वाहनों की चेकिंग की जायेगी। साथ ही सभी चेकपोस्टों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी। चेकपोस्ट पर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी चेक पोस्टों में आवश्यकतानुसार सीएपीएफ की प्रतिनियुक्ति करते हुए निर्वाचन के दौरान प्रतिबंधित सामग्रियों जैसे अवैध शराब, अवैध कैश, हथियार आदि जिससे निर्वाचन को प्रभावित किया जा सकता है उसके आवागमन पर पूर्ण रूप से रोक रखी जानी है। इस हेतु सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का अनुपालन करते हुए कार्रवाई करें।

इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री देव दास दत्ता द्वारा एफएसटी एवं एसएसटी के कर्तव्यों एवं एथिकल वोटिंग से संबंधित माइकिंग, कम्युनिकेशन प्लान, सी–विजिल आदि से पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। वहीं सिस्टम एनालिस्ट श्री एस एन जमील द्वारा एफएसटी एवं एसएसटी द्वारा उपयोग में आने आवले मोबाइल एप्लीकेशनों के इंस्टालेशन एवं इनके क्रियान्वयन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर सभी जिलों के एफएसटी एवं एसएसटी के पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित थे।

 

Related Posts

सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर
Jharkhand

सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर

May 24, 2026
माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे
Jharkhand

माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे

May 24, 2026
वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”
Jharkhand

वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”

May 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर
  • माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे
  • वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.