Tuesday, September 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

‘बजरंगबली ने दिलाई कर्नाटक में कांग्रेस को जीत’, विधायक इरफान अंसारी ने कहा- 2024 में करूंगा दिल्ली फतह

May 15, 2023
in Jharkhand
Share on FacebookShare on Twitter

निरसा (धनबाद) : कर्नाटक में कांग्रेस को मिले बंपर जीत पर जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि यह जीत बजरंगबली ने दिलाई है। हमें बजरंगबली का आशीर्वाद मिला है इसलिए 2024 में हम दिल्ली फतह करने जा रहे हैं।

दरअसल निरसा में ईद मिलन सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। उसी कार्यक्रम में इरफान अंसारी, मंत्री हफीजुल हसन शामिल हुए। अपने बयानों पर हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी से कर्नाटक जीत पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि कर्नाटक की जीत बजरंगबली की जीत है। बजरंगबली ने कांग्रेस को आशीर्वाद दिया है। भाजपा जात-पात की राजनीति करती है देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ठुकराया है, भाजपा को आने वाले दिनों में भी लोग भूल जाएंगे। राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे जिन्हें कोई नहीं रोक सकता है।

बजरंगबली का मिला है आशीर्वाद

इरफान अंसारी ने कहा कि उन्हें बजरंगबली का आशीर्वाद मिला है। 2024 में हम सभी दिल्ली फतह करने जा रहे हैं। आरएसएस के मुद्दे पर डॉ अंसारी ने कहा कि नागपुर कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराए, तभी आप देशभक्त और सच्ची हिंदुस्तानी कहे जा सकते हैं। आरएसएस को देश के प्रति कोई हमदर्दी नहीं है। कांग्रेस ने जो देश को दिया है उसकी जोड़ नहीं है।

‘अब अल्पसंख्यक नहीं बनाएगा पंक्चर’

विधायक ने कहा भाजपा हमेशा जाति धर्म के नाम पर सत्ता पर आती रही है राजनीतिक में एक वर्ग को गाली देकर नीचा दिखाते रहते हैं। चुटकी लेते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि गाड़ी पेक्चर होगा तो अल्पसंख्यक अब नहीं बनाएगा। क्योंकि जब अल्पसंख्यक पंक्चर बना सकता है तो गाड़ी भी बना सकता है।

निरसा में ईद मिलन सह कवि सम्मेलन का आयोजन

कौमी एकता मंच के बैनर तले निरसा विधानसभा अंतर्गत शिवलीबाड़ी जीटी रोड़ के समीप ईद मिलन सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौके पर झारखण्ड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन व जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने शिरकत की। आयोजक समिति द्वारा मेहमानों को फूलों का गुलदस्ता, माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ईद मिलन व कवि सम्मेलन में आस पास के लोगों ने भी आनंद लिया।

Related Posts

देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी
Jharkhand

देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी

August 31, 2026
कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश
Jharkhand

कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश

August 31, 2026
शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू
Jharkhand

शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू

August 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी
  • कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश
  • शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.