Thursday, May 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

ममता बनर्जी की सुरक्षा में फिर सेंधमारी की कोशिश, सीएम आवास में घुस रहे युवक को चाकू और असलहा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 21, 2023
in National, Top News
ममता बनर्जी की सुरक्षा में फिर सेंधमारी की कोशिश, सीएम आवास में घुस रहे युवक को चाकू और असलहा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में एक बार फिर सेंधमारी की कोशिश हुई है। कोलकाला पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा है, जो सीएम आवास में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस युवक की तलाशी ली गई तो चाकू और असलहा बरामद हुआ है, साथ ही कई एजेंसियों के आईडी कार्ड भी मिले हैं। युवक का नाम नूर आलम है। पुलिस ने बताया कि इस युवक को सीएम के आवास के पास रोका गया है। आरोपी आवास में घुसने की कोशिश कर रहा था।

आरोपी की कार में लगा था पुलिस का स्टीकर

आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक असलहा, चाकू और प्रतिबंधित पदार्थ के अलावा विभिन्न एजेंसियों के आईडी कार्ड मिले हैं। आरोपी की कार में पुलिस का स्टीकर लगा था। इसी में सवार होकर वह सीएम आवास तक आया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक क्यों सीएम आवास में घुसना चाह रहा था, इसके बारे में पता किया जा रहा है।

पुलिस कर रही है पूछताछ

पुलिस का कहना है कि आरोपी के मंसूबे के बारे में पता करेंगे। वह इससे पहले सीएम आवास और इलाके की रेकी तो नहीं कर रहा था, इस बारे में जानकारी की जा रही है। युवक के बारे में पूरी जानकारी के लिए एजेंसियों को लगाया गया है।

पिछले साल भी हुई थी सेंधमारी की कोशिश

सालभर पहले भी ममता के सरकारी आवास में सेंधमारी की कोशिश हुई थी। कोलकाता के कालीघाट स्थित सीएम के आवास में 3 जुलाई 2022 की रात करीब एक बजे संदिग्ध व्यक्ति घुस आया था। हालांकि उसे देखते ही सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ कर कालीघाट पुलिस के हवाले कर दिया था। सीएम की सुरक्षा में लापरवाही को गंभीरता से लिया गया था।

पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा टीएमसी कार्यकर्ताओं की हुई मौत

बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव हुए हैं। राज्य में बड़े स्तर पर हिंसा हुई है, जिसमें सबसे ज्यादा टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत हुई है। हालांकि, पंचायत चुनाव में टीएमसी ने बड़ी जीत हासिल की है।

Related Posts

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
Jharkhand

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक

May 14, 2026
अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख
Jharkhand

अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख

May 14, 2026
अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस
Jharkhand

अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस

May 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
  • अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख
  • अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.