Sunday, June 7, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

सीएम हेमंत ने झारखंड के 3,469 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र

May 19, 2023
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राज्य के 3,469 हाई स्कूल के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूरे राज्य के शिक्षकों को रांची बुलाया गया था। बता दें कि पांच साल में पहली बार इतनी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। नियुक्त होने वाले सभी शिक्षक राज्यभर के सरकारी स्कूलों में पदस्थापित किए जायेंगे।

सीएम हेमंत ने 24 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र

नवनियुक्त 3469 हाई स्कूल शिक्षकों में से 24 को सीएम हेमंत ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र दिए। इनके अलावा मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, के रविकुमार, सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, एसएसपी किशोर कौशल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने सभा को संबोधित करते हुए नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई दी।

रांची से सर्वाधिक 280 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

स्कूलों में बच्चों को उनकी भाषा में शिक्षा देने के लिए स्थानीय भाषा के शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसमें संताली, मुंडारी, कुड़ुख और अन्य भाषा शामिल हैं। इतिहास एवं नागरिक शास्त्र में 779, संस्कृत में 398, भूगोल में 341, हिन्दी में 337, अर्थशास्त्र में 260, गणित एवं भौतिकी में 268, अंग्रेजी में 249, जीव एवं रसायन विज्ञान में 232, शारीरिक शिक्षा में 184, वाणिज्य में 118,

संगीत में 97, उर्दू में 27, गृह विज्ञान में 50, संथाली में 42, बांग्ला में 29, कुड़ुख में 28, नागपुरी में 11, मुंडारी में 11, कुरमाली 04, उड़िया में 02, पंचपरगनिया में 01 और हो विषय में 01 शिक्षक को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। जबकि रांची में सर्वाधिक 280, पूर्वी सिंहभूम में 263, धनबाद 240, सरायकेला खरसावां में 230, गोड्डा में 228, पश्चिमी सिंहभूम में 200 समेत कुल 3, 469 शिक्षकों को राज्य भर के स्कूलों में पदस्थापित किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट से सुलझा मामला

बता दें कि ये सभी शिक्षक रघुवर सरकार के समय पास हुए थे। लेकिन रघुवर सरकार में बनी नियोजन नीति को कोर्ट में चैलेंज किया गया था। उसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही इनकी नियुक्ति का रास्ता साफ हुआ और आज सभी को नियुक्ति पत्र मिला।

Related Posts

सरकारी तिजोरी खोलकर फाड़े जा रहे राजस्व के कागजात, नोटों की गड्डियां गिनते बाबू का VIDEO वायरल; लखीसराय के सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप
Bihar

सरकारी तिजोरी खोलकर फाड़े जा रहे राजस्व के कागजात, नोटों की गड्डियां गिनते बाबू का VIDEO वायरल; लखीसराय के सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप

June 7, 2026
“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’
National

“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’

June 7, 2026
गढ़वा के कायाकल्प के लिए तैयार हुआ ‘मेगा प्लान’, सोमवार तक अफसरों को प्रपोजल सौंपने का अल्टीमेटम! DC बोले— “फंड की कोई कमी नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए काम”
Jharkhand

गढ़वा के कायाकल्प के लिए तैयार हुआ ‘मेगा प्लान’, सोमवार तक अफसरों को प्रपोजल सौंपने का अल्टीमेटम! DC बोले— “फंड की कोई कमी नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए काम”

June 6, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सरकारी तिजोरी खोलकर फाड़े जा रहे राजस्व के कागजात, नोटों की गड्डियां गिनते बाबू का VIDEO वायरल; लखीसराय के सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप
  • “जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’
  • गढ़वा के कायाकल्प के लिए तैयार हुआ ‘मेगा प्लान’, सोमवार तक अफसरों को प्रपोजल सौंपने का अल्टीमेटम! DC बोले— “फंड की कोई कमी नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए काम”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.