Monday, July 7, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

सीएम हेमन्त सोरेन ने “अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान” कार्य योजना के संबंध में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

September 27, 2023
in Jharkhand
सीएम हेमन्त सोरेन ने “अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान” कार्य योजना के संबंध में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड में वनों पर निर्भर लोगों को उनका अधिकार मिले इस निमित्त राज्य में आगामी अक्टूबर महीने से मिशन मोड में “अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान” के तहत वनपट्टा के लिए दावा का सृजन, स्वीकृति और वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को लेकर अधिकारियों को एक बेहतर कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि वैसे व्यक्ति जिन्हें वास्तव में वन पट्टा अब तक मिल जाना चाहिए था लेकिन नहीं मिल पाया है, उन्हें वन पट्टा उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड मंत्रालय में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, वन और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करते हुए ये दिशा-निर्देश दिए।

मिशन मोड में वितरण करें वनपट्टा

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि “अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान” के अंतर्गत तीव्र गति से बड़ी संख्या में भूमिहीन पात्र लोगों के बीच वनपट्टा वितरण की जाए। इस अभियान के तहत प्रक्रिया को सशक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है ग्राम स्तर पर वनाधिकार समिति (एफआरसी) का गठन करना और उसे सभी आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराना। साथ ही, अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति (एसडीएलसी) और जिलास्तरीय वनाधिकार समिति (डीएलसी) का पुनर्गठन भी जल्द किया किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की मंशा है कि राज्य में आदिवासी, मूलवासी, दलित, गरीब तथा भूमिहीनों को उनका पूरा अधिकार मिले। वनाधिकार 2006 के अंतर्गत वन क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को क्या अधिकार दिया गया है इसकी जानकारी उन तक पहुंचाई जाए। लोगों को उनके अधिकार की जानकारी मिल सके इसके लिए विभाग विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग वनाधिकार अभियान की एक बेहतर रूपरेखा तैयार कर इस अभियान को गति देने का काम करे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वनाधिकार कानून 2006 के तहत राज्य में वन पट्टा आवंटन कार्य को पूर्ववर्ती सरकारों ने उपेक्षित रखा। हमारी सरकार राज्य में वन क्षेत्र में जीवन यापन करने वाले लोगों के बीच वनपट्टा वितरण कर उन्हें उनका अधिकार देने का काम कर रही है।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, राजस्व विभाग के सचिव श्री अमिताभ कौशल, आदिवासी कल्याण आयुक्त श्री अजय नाथ झा, पीसीएफ अनुसंधान फॉरेस्ट डिपार्मेंट श्री सिद्धार्थ त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

झारखंड में मौसम का तांडव! 5 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, सतर्क रहने की चेतावनी!
Jharkhand

झारखंड में मौसम का तांडव! 5 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, सतर्क रहने की चेतावनी!

July 6, 2025
Jharkhand

झारखंड में मौसम का तांडव! 5 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, सतर्क रहने की चेतावनी!

July 6, 2025
जमशेदपुर में अमूल प्लांट में भीषण आग! गोदाम जलकर खाक, लाखों का सामान नष्ट, करोड़ों का नुकसान!
Jharkhand

जमशेदपुर में अमूल प्लांट में भीषण आग! गोदाम जलकर खाक, लाखों का सामान नष्ट, करोड़ों का नुकसान!

July 5, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रांची : टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहित गंझू गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड में मौसम का तांडव! 5 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, सतर्क रहने की चेतावनी!
  • झारखंड में मौसम का तांडव! 5 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, सतर्क रहने की चेतावनी!
  • ब्रिटेन में ‘स्ट्रैटस’ कोविड वेरिएंट का खतरा! XFG और XFG.3 की तेज रफ्तार, नई लहर की चेतावनी!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.