Thursday, June 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

10 रुपए की फ्रूटी की लालच में पकड़ी गईं ‘डाकू हसीना’, 8.49 करोड़ लूट कर मचाई थी सनसनी

June 19, 2023
in National, Top News
daku hasina
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़ : ‘डाकू हसीना’ के नाम से कुख्यात मनदीप कौर को पंजाब पुलिस ने 10 जून को लुधियाना में हुई 8 करोड़ 49 लाख रुपये चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि यह 10 रुपये की एक फ्लेवर्ड ड्रिंक (फ्रूटी) का जाल बिछाकर पुलिस ने मनदीप कौर और उसके पति को उस समय गिरफ्तार किया जब दोनों उत्तराखंड के चमोली में ‘हेमकुंड साहिब’ में मत्था टेकने पहुंचे थे।

मनदीप कौर और उसके पति जसविंदर सिंह गिरफ्तार

हेमकुंड साहिब के पास मनदीप कौर और उसके पति जसविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। वे दरअसल अपराध को सफलतापूर्वक पूरा करने बाद मत्था टेकने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने इस दंपति के अलावा एक अन्य आरोपी गौरव को भी पंजाब के गिद्दड़बाहा से पकड़ा। मामले में अब तक पुलिस ने आरोपी 12 लोगों में से 9 को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस दंपति से 21 लाख रुपये भी बरामद किए है।

10 रुपये की फ्रूटी से कैसे पकड़ी गई ‘डाकू हसीना’

पंजाब पुलिस को यह सूचना मिली थी कि मनदीप कौर और उसके पति जसविंदर सिंह की नेपाल भागने की योजना है। लेकिन इससे पहले उनकी हरिद्वार, केदारनाथ और हेमकुंट साहिब सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने की योजना थी।

पुलिस की बनाए योजना में ऐसी फंसी डाकू हसीना

हालांकि, उत्तराखंड में सिख तीर्थस्थल पर आने वाले भक्तों की भारी भीड़ के बीच उन दोनों की पहचान करना मुश्किल काम था। इसलिए, पुलिस ने तीर्थयात्रियों के लिए मुफ्त पेय सेवा आयोजित करने की योजना बनाई। इसी दौरान आरोपी दंपति भी इस मुफ्त फ्रूटी को लेने पहुंचे। दोनों ने पकड़े नहीं जाने के लिए अपना चेहरा ढका हुआ था, हालांकि ड्रिंक को पीने के लिए उन्हें अपने चेहरे पर से कपड़ा हटाना पड़ा। बस, यहीं पुलिस ने उनकी शिनाख्त कर ली।

चोरी सफल होने पर मत्था टेकने के लिए गई थी हेमकुंड साहिब: पुलिस आयुक्त

पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सूचना मिली थी कि दोनों नेपाल के रास्ते विदेश भाग सकते हैं, लेकिन लुकआउट नोटिस जारी होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। इनके पास से 21 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। साथी इनके साथी गौरव उर्फ ​​गुलशन को भी गिदड़बाहा से गिरफ्तार किया गया। अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 8 करोड़ 49 लाख रुपये की रकम में से अब तक 5।96 करोड़ रुपये बरामद किए जा चुके हैं। मामले पर अधिक जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि मोना अपने पति जसविंदर सिंह के साथ हेमकुंड में इसलिए गई हुई थी कि उनका कैश वैन चोरी का प्लान कामयाब हो गया था। उन्होंने बताया कि दोनों को हेमकुंड से वापस लौटते समय पकड़ लिया गया। इनकी प्लानिंग हेमकुंड से केदारनाथ और हरिद्वार जाने की भी थी।

Related Posts

युवाओं के हाथ में नौकरी, झारखंड में बहार! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 नव-चयनितों को सौंपा जॉइनिंग लेटर; बोले— “स्वास्थ्य तंत्र को करेंगे अभेद्य, आगे भी होंगी बंपर भर्तियां!”
Jharkhand

युवाओं के हाथ में नौकरी, झारखंड में बहार! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 नव-चयनितों को सौंपा जॉइनिंग लेटर; बोले— “स्वास्थ्य तंत्र को करेंगे अभेद्य, आगे भी होंगी बंपर भर्तियां!”

June 24, 2026
“दवा की एक भी चूक, बच्चों के भविष्य पर न पड़ जाए भारी!”— गढ़वा में 3.05 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक; DC का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों पर सीधे गाज
Jharkhand

“दवा की एक भी चूक, बच्चों के भविष्य पर न पड़ जाए भारी!”— गढ़वा में 3.05 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक; DC का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों पर सीधे गाज

June 24, 2026
राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान
Jharkhand

राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान

June 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • युवाओं के हाथ में नौकरी, झारखंड में बहार! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 नव-चयनितों को सौंपा जॉइनिंग लेटर; बोले— “स्वास्थ्य तंत्र को करेंगे अभेद्य, आगे भी होंगी बंपर भर्तियां!”
  • “दवा की एक भी चूक, बच्चों के भविष्य पर न पड़ जाए भारी!”— गढ़वा में 3.05 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक; DC का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों पर सीधे गाज
  • राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.