Tuesday, October 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

बारिश में टापू नहीं बनेगा गढ़वा शहर: चंद मिनटों की बरसात में सड़कों पर बही गंदगी तो भड़के उपायुक्त, ड्रेनेज सिस्टम सुधारने का ‘मास्टर प्लान’ तैयार

रंका मोड़ से मंझिआंव मोड़ और चिनिया रोड में जलजमाव रोकने के लिए बनेगा क्रॉस ड्रेन; मानसून से पहले नालियों की युद्ध स्तर पर सफाई का आदेश

May 18, 2026
in Jharkhand, Top News
बारिश में टापू नहीं बनेगा गढ़वा शहर: चंद मिनटों की बरसात में सड़कों पर बही गंदगी तो भड़के उपायुक्त, ड्रेनेज सिस्टम सुधारने का ‘मास्टर प्लान’ तैयार
Share on FacebookShare on Twitter

▫️गढ़वा शहरी क्षेत्र अंतर्गत निर्मित सड़क एवं नाली के प्लान से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन

▫️आगामी वर्षा ऋतु के आगमन से पूर्व जल निकासी के आवश्यक इंतजाम करने का निर्देश

गढ़वा शहरी क्षेत्र अंतर्गत निर्मित सड़क एवं नाली के प्लान से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन आज उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य रूप से कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमण्डल, गढ़वा, कार्यपालक अभियंता, SHAJ (State Highways Authority of Jharkhand), राँची एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, गढ़वा उपस्थित थें।

बैठक का मुख्य बिंदु गत दिनों मात्र कुछ मिनटों के बारिश से गढ़वा शहरी क्षेत्र में कई सड़कों पर भारी जलजमाव तथा नाली का सारा गंदगी एवं पानी सड़क पर बहने/घरों में घुसने का मामला संज्ञान में आने के उपरांत बेहतर जल निकासी की व्यवस्था करने को लेकर समीक्षा की गई। गढ़वा शहरी क्षेत्र अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन सड़क एवं नाली स्थितियों पर चर्चा करते हुए विचार विमर्श किए गए। गढ़वा शहर अंतर्गत मुख्यतः चिनिया रोड एवं मेन रोड में रंका मोड़ से मंझिआंव मोड तक हो रहे जल जमाव की निकासी पर विचार किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि चिनिया रोड में जल जमाव (वाटर लॉकिंग) की समस्या से निजात पाने के लिए क्रॉस ड्रेन बनाकर सहिजना के तरफ जल निकासी किया जा सकता है। उक्त कार्य हेतु संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल गढ़वा को आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं मेन रोड में रंका मोड़ से मंझिआंव मोड तक हो रहे जल जमाव की समस्या से निबटने हेतु सड़क किनारे बनाई हुई पूर्व से नालियों (एग्जिस्टिंग ड्रेन) का रिस्कॉपिंग कर विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया। परन्तु तत्काल में तब तक जल निकासी की समस्या न हो, इसके लिए नालियों की बेहतर साफ-सफाई करने का निर्देश दिया गया ताकि जल निकासी का कार्य सुचारू रूप से हो सके। इस कार्य में समन्वय बनाते हुए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु कार्यपालक अभियंता, SHAJ (State Highways Authority of Jharkhand), राँची एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, गढ़वा को निदेशित किया गया।

उक्त समीक्षात्मक बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त तकनीकी विभागों के कनीय अभियंता, नगर परिषद के सिटी मैनेजर एवं सभी संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थें।

Related Posts

बैरक में चली गोली या रची गई साजिश? संदेश थाना परिसर में साथी की राइफल से होमगार्ड जवान की मौत, सीने को चीरती हुई निकली बुलेट
Bihar

बैरक में चली गोली या रची गई साजिश? संदेश थाना परिसर में साथी की राइफल से होमगार्ड जवान की मौत, सीने को चीरती हुई निकली बुलेट

October 12, 2026
दुख की घड़ी में साथ खड़ा दिख रहा समूचा राज्य! नेमरा पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो और कई विधायक; दिवंगत रूपी सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Jharkhand

दुख की घड़ी में साथ खड़ा दिख रहा समूचा राज्य! नेमरा पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो और कई विधायक; दिवंगत रूपी सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

October 12, 2026
गढ़वा प्रशासन की जरूरी सूचना: कल यानी मंगलवार की साप्ताहिक जनसुनवाई अस्थायी रूप से स्थगित; नई तारीख की जल्द होगी घोषणा
Jharkhand

गढ़वा प्रशासन की जरूरी सूचना: कल यानी मंगलवार की साप्ताहिक जनसुनवाई अस्थायी रूप से स्थगित; नई तारीख की जल्द होगी घोषणा

October 12, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बैरक में चली गोली या रची गई साजिश? संदेश थाना परिसर में साथी की राइफल से होमगार्ड जवान की मौत, सीने को चीरती हुई निकली बुलेट
  • दुख की घड़ी में साथ खड़ा दिख रहा समूचा राज्य! नेमरा पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो और कई विधायक; दिवंगत रूपी सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
  • गढ़वा प्रशासन की जरूरी सूचना: कल यानी मंगलवार की साप्ताहिक जनसुनवाई अस्थायी रूप से स्थगित; नई तारीख की जल्द होगी घोषणा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.