Wednesday, June 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

खालिस्तानी अवतार सिंह खांडा की मौत, लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हिंसक प्रदर्शन का था मास्टरमाइंड

June 15, 2023
in National
khanda
Share on FacebookShare on Twitter

Khalistani Avtar Singh Khanda Death : लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले के मास्टरमाइंड अवतार सिंह खांडा की मौत हो गई है। अवतार खांडा को खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का खास माना जाता रहा है। तबीयत खराब होने के बाद उसे बर्मिंघम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक अवतार सिंह खांडा को ब्लड कैंसर हो गया था। हालांकि अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट्स में अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

इलाज के दौरान मौत हुई मौत

बताया जा रहा है कि खालिस्‍तान ल‍िबरेशन फोर्स नाम के उग्रवादी संगठन के चीफ रहे अवतार सिंह खांडा की लंदन के बर्मिंघम शहर के एक अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। यहां वे इलाज के लिए भर्ती कराए गए थे। अब तक खांडा की मौत की वजह सामने नहीं आई है और मेडिकल रिपार्ट्स का इंतजार किया जा रहा है।

इन्होंने की मौत की पुष्टि

यूके बेस्ड खालसा एड के फाउंडर रवि सिंह ने मौत की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इस बीच खबरों के अनुसार अवतार सिंह गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। वह ब्लड कैंसर की बीमारी से पीड़ित था और उसे 15 दिन पहले ही लंदन के बर्मिंघम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ। और आज उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

19 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग में हुई हिंसा का मास्टरमाइंड था खांडा

सुत्रों के अनुसार खांडा के समर्थक चाहते हैं कि मिडिकल रिपोर्ट में जहर दिए जाने का संकेत मिले ताकि खांडा को शहीद घोषित कर सकें और हत्या का आरोप भारतीय सुरक्षा एजेंसियों पर लगा सकें।

गौरतलब है कि खांडा इसी साल 19 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग में हुई हिंसा का मुख्य सूत्रधार था। लंदन में भारतीय उच्‍चायोग के सामने 19 मार्च को हुए प्रदर्शन के दौरान उपद्रवी भीड़ ने भारत का झंडा भी उतार लिया था और उसकी जगह खालिस्तानी झंडा फहराने की कोशिश की थी। इस मामले में लंदन पुलिस ने खांडा को गिरफ्तार किया था। हालांकि उच्चायोग के अधिकारियों के विरोध के चलते वे इसमें असफल रहे थे।

इसने बनाया था वारिस पंजाब दे नाम का संगठन

उल्लेखनीय है कि खालिस्‍तान ल‍िबरेशन फोर्स नाम के उग्रवादी संगठन के चीफ रहे खांडा के दीप सिद्धू के भी रिश्ते थे, जिसने वारिस पंजाब दे नाम का संगठन बनाया था। अवतार‍ सिंह खांडा खालिस्‍तान ल‍िबरेशन फोर्स आतंकी कुलवंत सिंह का बेटा था। साल 2007 में वह पढ़ाई के नाम पर लंदन चला गया था और वहां शरण ले ली। वह तथाकथित खालिस्तान के लिए अलगाववादी आंदोलन के प्रति सिख युवाओं को कट्टरपंथी बनाने में सहायक था। खांडा के पिता भी एक आतंकी थे, जिन्हें 1991 में सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।

Related Posts

परीक्षा केंद्रों पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, मोबाइल जैमर और CCTV कैमरों से होगी निगरानी; जिला कप्तानों ने संभाली सुरक्षा की कमान
National

परीक्षा केंद्रों पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, मोबाइल जैमर और CCTV कैमरों से होगी निगरानी; जिला कप्तानों ने संभाली सुरक्षा की कमान

June 20, 2026
“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’
National

“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’

June 7, 2026
देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश
National

देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश

May 12, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • युवाओं के हाथ में नौकरी, झारखंड में बहार! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 नव-चयनितों को सौंपा जॉइनिंग लेटर; बोले— “स्वास्थ्य तंत्र को करेंगे अभेद्य, आगे भी होंगी बंपर भर्तियां!”
  • “दवा की एक भी चूक, बच्चों के भविष्य पर न पड़ जाए भारी!”— गढ़वा में 3.05 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक; DC का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों पर सीधे गाज
  • राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.