Tuesday, March 31, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रामगढ़ में थमा चुनावी भोंपू, 27 को वोटर्स खोलेंगे अपने पत्ते, 18 योद्धा रण में

रामगढ़ उपचुनाव में 3,34,167 मतदाता करेंगे वोट

February 25, 2023
in Jharkhand, Politics, Top News, Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ उपचुनाव में चुनाव प्रचार का दौर खत्म हो गया है. 27 फरवरी को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. 2 मार्च को रिजल्ट आएगा. उपचुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी और दलों ने पूरा जोर लगाया है. आजसू के लिये बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ, आजसू अध्यक्ष, सांसद, विधायक ने कैंप किया तो वहीं कांग्रेस के लिये सीएम हेमंत सोरेन ने 5 सभाएं की. जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और वाम दलों के नेताओं ने भी जमकर प्रचार किया. वहीं 13 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी पूरी ताकत झोंकी है.

3,34,167 मतदाता करेंगे वोट

रामगढ़ उपचुनाव में 506 ईवीएम और 547 वीवीपैट का इस्तेमाल होगा. 3 लाख 34 हजार 167 मतदाता हैं, जिसमें 1 लाख 72 हजार 923 पुरुष, 1 लाख 61 हजार 244 महिला मतदाता शामिल हैं, जो 18 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे.

जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

इधर जिला प्रशासन ने भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर पूरी तैयारी कर ली है. इसके लिये जिला पुलिस बल के अलावा 3 हजार अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जाएगा. इसमें CRPF की 10 कंपनी भी शामिल है. 280 पुलिस इंस्पेक्टर, एसआई और एएसआई की अलग से तैनाती रहेगी SSB 1797 और होमगार्ड के दो सौ जवानों की तैनाती रहेगी.

18 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत

बजरंग महतो (कांग्रेस), सुनीता चौधरी (आजसू पार्टी), युगन कुमार (नवोदय जनतांत्रिक पार्टी), संतोष कुमार महतो (झारखंड पार्टी), अजीत कुमार (निर्दलीय), इमाम सफी (निर्दलीय), कामदेव महतो (निर्दलीय), तुलेश्वर कुमार पासवान (निर्दलीय), धनंजय कुमार पुटूस (निर्दलीय), पांडव कुमार महतो (निर्दलीय), प्रदीप कुमार (निर्दलीय), फारुख अंसारी (निर्दलीय), मनोज कुमार बेदिया (निर्दलीय), महिपाल महतो (निर्दलीय), रामावतार महतो (निर्दलीय), रंजीत महतो (निर्दलीय), सहदेव कुमार (निर्दलीय) एवं सुलेन्द्र महतो (निर्दलीय) प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में हैं.

2019 से पहले AJSU का रहा दबदबा

रामगढ़ के इतिहास की बात करें तो बिहार से अलग होने के बाद पहली बार यहां साल 2005 में विधानसभा चुनाव हुए थे. इस सीट पर आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी ने जीत हासिल की थी फिर वो 2005, 2009 और 2014 तक में भी विधायक रहे. वर्ष 2019 में जब चंद्रप्रकाश चौधरी गिरिडीह से सांसद बन गये. तो इसी वर्ष के विधानसभा चुनाव में अपनी पत्नी सुनीता चौधरी को मैदान में उतारा. लेकिन कांग्रेस की ममता देवी ने 44.70 प्रतिशत वोट लाकर जीत हासिल कर ली थी. आजसू को 31.86 और बीजेपी को 14.26 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे. इस बार आजसू और बीजेपी साथ में हैं.

70 फीसदी मतदान का इतिहास

रामगढ़ में 2009 विधानसभा चुनाव में 67.63%, 2014 में 70.72% और 2019 विस चुनाव में 71.36 प्रतिशत मतदान हुआ था.

क्यों हो रहा रामगढ़ उपचुनाव ?

झारखंड गठन के बाद पहली बार रामगढ़ में कांग्रेस को जीताने वाली ममता देवी को अदालत ने गोला गोलीकांड में दोषी मानते हुए 5 वर्ष की सजा सुनाई थी. जिसके बाद रामगढ़ की सीट पर उपचुनाव हो रहा है.

ये भी पढ़ें: रिम्स में पारा मेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, क्या है इनकी मांगें ?

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश
  • गढ़वा में किशोरियों के स्वास्थ्य की नई ढाल! HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा
  • 12 वर्ष बाद न्याय की किरण! गढ़वा उपायुक्त ने 2014 लोकसभा चुनाव में लापता मार्टिंग कच्छप की पत्नी को दिया 10 लाख का मुआवजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.