Saturday, September 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

देशभक्ति के रंग में रंगा गढ़वा! 80वें स्वतंत्रता दिवस पर DC पशुपति नाथ मिश्रा ने फहराया तिरंगा; अमर शहीदों को नमन

टाउन हॉल मैदान में मुख्य समारोह आयोजित; स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित

August 15, 2026
in Jharkhand, Top News
देशभक्ति के रंग में रंगा गढ़वा! 80वें स्वतंत्रता दिवस पर DC पशुपति नाथ मिश्रा ने फहराया तिरंगा; अमर शहीदों को नमन
Share on FacebookShare on Twitter
  • 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिले में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित

गढ़वा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री पशुपति नाथ मिश्रा ने आवासीय कार्यालय, मुख्य कार्यक्रम स्थल टाउन हॉल मैदान तथा समाहरणालय परिसर में राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को ससम्मान सलामी दी।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में राष्ट्रभक्ति, एकता एवं गौरव का वातावरण देखने को मिला। राष्ट्रध्वज फहराए जाने के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

*मुख्य कार्यक्रम स्थल टाउन हॉल मैदान में आयोजित भव्य समारोह में जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई। समारोह के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति, उत्साह एवं उमंग से सराबोर रहा।*

*इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले वीर सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके त्याग एवं बलिदान को नमन किया गया। साथ ही, परेड, प्रभात फेरी सहित विभिन्न कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले जवानों एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।*

इस अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसे अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। राष्ट्र के विकास, सामाजिक सौहार्द, एकता एवं जनकल्याण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने सभी जिलेवासियों को *80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ* देते हुए जिले को विकास, सुशासन, शांति एवं समृद्धि की दिशा में आगे ले जाने में सभी से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

समारोह में उपस्थित जिला एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

 

Related Posts

आरक्षण पर चिराग पासवान से तीखा सवाल! यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र ने घेरा; पूछा— ‘IAS-IPS के बच्चों को क्यों चाहिए कोटा?’
Politics

आरक्षण पर चिराग पासवान से तीखा सवाल! यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र ने घेरा; पूछा— ‘IAS-IPS के बच्चों को क्यों चाहिए कोटा?’

September 4, 2026
‘सिर फोड़ने’ का दावा करने वाला आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज फरार! दिल्ली पुलिस के अल्टीमेटम के बाद बाइक से भागा; बुलंदशहर में पुलिस की छापेमारी
Crime

‘सिर फोड़ने’ का दावा करने वाला आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज फरार! दिल्ली पुलिस के अल्टीमेटम के बाद बाइक से भागा; बुलंदशहर में पुलिस की छापेमारी

September 4, 2026
राजधानी में गणेश महोत्सव-2026 की धूम! CM हेमंत सोरेन को मिला पूजा का न्योता; बोले— ‘धार्मिक आयोजन लाते हैं समाज में एकजुटता’
Jharkhand

राजधानी में गणेश महोत्सव-2026 की धूम! CM हेमंत सोरेन को मिला पूजा का न्योता; बोले— ‘धार्मिक आयोजन लाते हैं समाज में एकजुटता’

September 4, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • आरक्षण पर चिराग पासवान से तीखा सवाल! यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र ने घेरा; पूछा— ‘IAS-IPS के बच्चों को क्यों चाहिए कोटा?’
  • ‘सिर फोड़ने’ का दावा करने वाला आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज फरार! दिल्ली पुलिस के अल्टीमेटम के बाद बाइक से भागा; बुलंदशहर में पुलिस की छापेमारी
  • राजधानी में गणेश महोत्सव-2026 की धूम! CM हेमंत सोरेन को मिला पूजा का न्योता; बोले— ‘धार्मिक आयोजन लाते हैं समाज में एकजुटता’

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.