Thursday, September 3, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में महिलाओं और बच्चियों के सशक्तीकरण की नई पहल! मिशन शक्ति की बैठक में DC का बड़ा फैसला; हर विभाग में तैनात होंगे नोडल अफसर

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने 'सम्बल' और 'सामर्थ्य' घटकों की समीक्षा की; योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुंचाने के लिए अंतर-विभागीय समन्वय पर जोर

September 3, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में महिलाओं और बच्चियों के सशक्तीकरण की नई पहल! मिशन शक्ति की बैठक में DC का बड़ा फैसला; हर विभाग में तैनात होंगे नोडल अफसर
Share on FacebookShare on Twitter
  • मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक, सभी संबंधित विभागों में नियुक्त होंगे नोडल पदाधिकारी
  • महिलाओं एवं बालिकाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर उपायुक्त ने दिया जोर
    **************************************

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय और नियमित अनुश्रवण आवश्यक है।

बैठक में मिशन शक्ति से संबंधित सभी विभागों में नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। ये नोडल पदाधिकारी अपने-अपने विभागों में मिशन शक्ति के तहत संचालित योजनाओं के समन्वय, अनुश्रवण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार होंगे। साथ ही योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति की जानकारी संबंधित स्तर पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिला स्तरीय समिति की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए विभागीय समन्वय को और मजबूत किया जाएगा। मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित *सम्बल* एवं *सामर्थ्य* दोनों घटकों की गतिविधियों में आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

  • *सम्बल एवं सामर्थ्य घटक की योजनाओं की हुई समीक्षा*

बैठक में मिशन शक्ति के दोनों प्रमुख घटकों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। *सम्बल घटक* के अंतर्गत *बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन-181 एवं सखी वन स्टॉप सेंटर* तथा *सामर्थ्य घटक* के अंतर्गत *शक्ति सदन, पालना घर, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना* की प्रगति एवं क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिशन शक्ति की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र महिलाओं एवं बालिकाओं को इनका लाभ दिलाने के लिए सक्रिय एवं समन्वित प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि जरूरतमंद एवं पात्र लाभुक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं की नियमित समीक्षा, अनुश्रवण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में मिशन शक्ति के उद्देश्यों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

Related Posts

नन्हे वैज्ञानिकों की खोज में जुटा गढ़वा! ‘इंस्पायर अवार्ड-मानक’ के लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य तय; हर स्कूल से 5 इनोवेटिव आइडिया होंगे अपलोड
Jharkhand

नन्हे वैज्ञानिकों की खोज में जुटा गढ़वा! ‘इंस्पायर अवार्ड-मानक’ के लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य तय; हर स्कूल से 5 इनोवेटिव आइडिया होंगे अपलोड

September 3, 2026
बंद खदानों से चमकेगी झारखंड की किस्मत! गिरिडीह और करमा OCP बने पायलट प्रोजेक्ट; अब कोयला खत्म होने के बाद भी पैदा होंगे रोजगार
Jharkhand

बंद खदानों से चमकेगी झारखंड की किस्मत! गिरिडीह और करमा OCP बने पायलट प्रोजेक्ट; अब कोयला खत्म होने के बाद भी पैदा होंगे रोजगार

September 3, 2026
नई दिल्ली में गूंजा झारखंड का जल संकल्प! JJM समिट में पेश हुआ मास्टरप्लान; सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए 3,000 करोड़ के सहयोग की मांग
Jharkhand

नई दिल्ली में गूंजा झारखंड का जल संकल्प! JJM समिट में पेश हुआ मास्टरप्लान; सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए 3,000 करोड़ के सहयोग की मांग

September 2, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नन्हे वैज्ञानिकों की खोज में जुटा गढ़वा! ‘इंस्पायर अवार्ड-मानक’ के लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य तय; हर स्कूल से 5 इनोवेटिव आइडिया होंगे अपलोड
  • गढ़वा में महिलाओं और बच्चियों के सशक्तीकरण की नई पहल! मिशन शक्ति की बैठक में DC का बड़ा फैसला; हर विभाग में तैनात होंगे नोडल अफसर
  • बंद खदानों से चमकेगी झारखंड की किस्मत! गिरिडीह और करमा OCP बने पायलट प्रोजेक्ट; अब कोयला खत्म होने के बाद भी पैदा होंगे रोजगार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.