Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा के किसानों के लिए राहत भरी खबर! यूरिया की कालाबाजारी पर DC का महा-एक्शन; अधिक दाम वसूला तो सीधे रद्द होगा लाइसेंस और दर्ज होगी FIR

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने थोक उर्वरक विक्रेताओं के साथ की आपात बैठक; दुकानों के बाहर स्टॉक व दर सूची लगाना अनिवार्य, SDO और DAO करेंगे औचक निरीक्षण

July 23, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा के किसानों के लिए राहत भरी खबर! यूरिया की कालाबाजारी पर DC का महा-एक्शन; अधिक दाम वसूला तो सीधे रद्द होगा लाइसेंस और दर्ज होगी FIR
Share on FacebookShare on Twitter

🔹उपायुक्त ने की खाद-बीज के थोक विक्रेता दुकानदारों के साथ बैठक, दिए गयें आवश्यक निर्देश

🔹यूरिया खाद की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर करें- उपायुक्त

🔹यूरिया खाद की कालाबाजारी व अनियमितता को रोकने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी व जिला कृषि पदाधिकारी को कार्रवाई करने का दिया निर्देश

🔹यूरिया की आपूर्ति व बिक्री पर प्रशासन की सख्त नजर, किसानों को मिलेगी सहूलियत- उपायुक्त

धान की फसल में खाद डालने के हेतु यूरिया खाद की बढ़ती माँग को देखते हुए जिले में इसकी कालाबाजारी को रोकने व इसके अंतर्गत व्याप्त समस्याओं के निराकरण हेतु उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी यूरिया खाद के थोक विक्रेता दुकानदारों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यूरिया खाद का अधिकतम खुदरा मूल्य प्रति पैकेट निर्धारित है, लेकिन जिले के कई दुकानदार इससे अधिक दर पर बिक्री कर रहे हैं, जो गंभीर मामला है।

उपायुक्त ने निर्देशित किया कि यूरिया के सभी थोक दुकानदार यूरिया खाद की बिक्री खुदरा दुकानदारों से सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही करें। साथ ही उन्होंने कहा कि दुकानदार अपने स्टॉक एवं दर सूची को दुकान के बाहर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। जो विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचेंगे या अनुचित तरीके से बिक्री करेंगे, उनकी अनुज्ञप्ति रद्द करने तथा प्राथमिकी दर्ज़ करने की कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि खाद-बीज के थोक विक्रेता दुकानदार यूरिया खाद की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर सुनिश्चित करें। उन्होंने इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान को लगातार नजरें बनाये रखने का निदेश दिया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार मयंक भूषण व अन्य संबंधित जाँच अधिकारियों को थोक व खुदरा दुकानदारों का औचक निरीक्षण कर गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि कालाबाजारी व अनियमितता पर रोक लग सके एवं कृषकों को सहूलियत मिल सके।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने बताया कि गढ़वा जिला में यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिले के सभी खाद-बीज दुकानों पर भरपूर मात्रा में यूरिया उपलब्ध करा दिया जाएगा, जहां से किसान निर्धारित उचित मूल्य पर आसानी से यूरिया प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी दुकानदार से निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया न खरीदें।

साथ ही जिले के सभी पैक्स, लैंप्स, सहकारी समिति एवं अधिकृत उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे उपलब्ध यूरिया केवल निर्धारित दर पर ही किसानों को उपलब्ध कराएं। अधिक मूल्य वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा एवं संबंधितों के विरुद्ध FIR की भी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

उक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा कुमार मयंक भूषण, जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान एवं गढ़वा जिला अंतर्गत यूरिया खाद के थोक विक्रेता दुकानदार आदि उपस्थित थें।

Related Posts

बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पड़ेगा भारी! गढ़वा के स्कूलों में मिड डे मील की सघन जांच; मिला एक्सपायर्ड मसाला, कम खाना देने पर पड़ी फटकार
Jharkhand

बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पड़ेगा भारी! गढ़वा के स्कूलों में मिड डे मील की सघन जांच; मिला एक्सपायर्ड मसाला, कम खाना देने पर पड़ी फटकार

August 12, 2026
धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प! विधानसभा में ’77वाँ राज्यव्यापी वन महोत्सव’; स्पीकर और CM हेमंत सोरेन ने किया पौधारोपण
Jharkhand

धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प! विधानसभा में ’77वाँ राज्यव्यापी वन महोत्सव’; स्पीकर और CM हेमंत सोरेन ने किया पौधारोपण

August 12, 2026
जनता की पुकार पर एक्शन में प्रशासन! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; लापरवाही पर अफसरों को सख्त हिदायत
Jharkhand

जनता की पुकार पर एक्शन में प्रशासन! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; लापरवाही पर अफसरों को सख्त हिदायत

August 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पड़ेगा भारी! गढ़वा के स्कूलों में मिड डे मील की सघन जांच; मिला एक्सपायर्ड मसाला, कम खाना देने पर पड़ी फटकार
  • धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प! विधानसभा में ’77वाँ राज्यव्यापी वन महोत्सव’; स्पीकर और CM हेमंत सोरेन ने किया पौधारोपण
  • जनता की पुकार पर एक्शन में प्रशासन! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; लापरवाही पर अफसरों को सख्त हिदायत

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.