Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

वोटर लिस्ट से कटेगा फर्जी नाम, अनमैप्ड मतदाताओं के लिए गढ़वा DC का बड़ा एक्शन! राजनीतिक दलों संग बैठक कर उपायुक्त ने दी सख्त चेतावनी— “शनिवार-रविवार को बूथों पर बैठेंगे BLO, ड्यूटी से गायब मिले तो सीधे नपेंगे”

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर समाहरणालय में हाई-लेवल बैठक; 7 अक्टूबर 2026 को होगा वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन, गढ़वा और भवनाथपुर में 80% के करीब मैपिंग का काम पूरा

June 5, 2026
in Jharkhand, Top News
वोटर लिस्ट से कटेगा फर्जी नाम, अनमैप्ड मतदाताओं के लिए गढ़वा DC का बड़ा एक्शन! राजनीतिक दलों संग बैठक कर उपायुक्त ने दी सख्त चेतावनी— “शनिवार-रविवार को बूथों पर बैठेंगे BLO, ड्यूटी से गायब मिले तो सीधे नपेंगे”
Share on FacebookShare on Twitter

▫️उपायुक्त -सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर राजनीतीक दलों के साथ बैठक का आयोजन

▫️अनमैप्ड मतदाताओं का जल्द मैपिंग करते हुए मतदाता सूची को शत-प्रतिशत अद्यतन बनाने का निदेश

▫️ दो दिनों के अंदर BLA-1 एवं BLA-2 रिपोर्ट देने का निदेश

▫️सप्ताह के दो दिनों शनिवार एवं रविवार को निश्चित रूप से संबंधित बीएलओ को वोटर मैपिंग का कार्य करने का निर्देश

मतदाता सूची का विशेष ग्रहण पुनरीक्षण (SIR) कार्य में तेजी लाने हेतु उपायुक्त -सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मतदाता सूची को शत-प्रतिशत अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मिश्रा ने बताया कि मतदाता सूची को शत-प्रतिशत अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित कर दी है, ताकि मैपिंग कार्य में तेजी लाई जा सके और सभी पात्र मतदाताओं का रिकॉर्ड समय पर अद्यतन हो सके।

इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं का पिछले गहन पुनरीक्षण (2003) में प्रकाशित मतदाता सूची के साथ मैपिंग कार्य निरंतर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई मतदाताओं को मैपिंग की अद्यतन स्थिति की जानकारी नहीं होने तथा अपेक्षित सहभागिता नहीं मिलने के कारण कार्य की प्रगति प्रभावित हुई है।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की तैयारी और संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ाने तथा इसकी विश्वसनीयता में सुधार लाने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति करते हुए सभी आवश्यक निर्देश एवं प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं एवं निरीक्षण कार्यक्रम में पुनरीक्षण पूर्व सभी गतिविधियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। इसे लेकर सभी BLA-1 को BLA-2 रिपोर्ट की अद्यतन स्थिति से दो दिनों के अंदर अवगत कराने की बात कही गई।

साथ ही अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग करने हेतु सभी संबंधित बीएलओ को सप्ताह के 2 दिन क्रमशः शनिवार एवं रविवार को निश्चित रूप से अपने-अपने बूथों पर बैठकर कार्य करने का निर्देश दिया गया है, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में वोटर मैपिंग का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के क्रम में यदि कोई BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित पाये जाएंगे तो निश्चित रूप से उन पर कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने जिले के सभी अनमैप्ड मतदाताओं से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर जल्द से जल्द अपनी मैपिंग सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक एवं अद्यतन बनाने में आम नागरिकों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रकाशित अनमैप्ड सूची में संबंधित बीएलओ का नाम एवं संपर्क नंबर भी अंकित किया गया है, ताकि मतदाता आसानी से उनसे संपर्क स्थापित कर सकें और मैपिंग की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। साथ ही अनमैप्ड मतदाताओं की सूची की प्रति संबंधित बीएलओ को भी उपलब्ध करा दी गई है, जिससे वे क्षेत्र में एबसेंट, शिफ्टेड, डेथ अथवा डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सत्यापन कर अंतिम रूप दे सकें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 80- गढ़वा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में अब तक 79.71% तथा 81- भवनाथपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 80.11% मैपिंग कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा झारखंड सहित विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की जा चुकी है। आयोग ने झारखंड के लिए 01 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित करते हुए संबंधित गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।

इस दौरान मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण की विभिन्न गतिविधियों को पूर्ण करने को लेकर जानकारी दी गई, जिसमें इसके लिए अहर्ता तिथि 01.10.2026,
प्रशिक्षण एवं मुद्रण 20.06.2026 से 29.06.2026 तक,
BLOs द्वारा घर-घर दौरा 30.06.2026 से 29.07.2026 तक,
मतदान केन्द्रों का Rationalization 29.07.2026 तक,
प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 05.08.2026,
दावों और आपत्तियों की अवधि 05.08.2026 से 04.09.2026 तक,
दावों और आपत्तियों की सूचना और निपटारा 05.08.2026 से 03.10.2026 तक एवं
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक- 07.10.2026 निर्धारित किया गया है।

जिला प्रशासन ने मीडिया के जरिये सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत एवं पारदर्शी बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा समय रहते अपने बीएलओ से संपर्क कर मैपिंग की प्रक्रिया पूर्ण कराएं।

Related Posts

रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले DRM; ‘अमृत भारत’ मुरी और पिस्का स्टेशनों के उद्घाटन का दिया न्योता
Jharkhand

रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले DRM; ‘अमृत भारत’ मुरी और पिस्का स्टेशनों के उद्घाटन का दिया न्योता

July 16, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट ‘शुद्धिकरण’ का महा-अभियान चरम पर, 99.98% गणना प्रपत्रों के वितरण के साथ लक्ष्य के बेहद करीब!
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट ‘शुद्धिकरण’ का महा-अभियान चरम पर, 99.98% गणना प्रपत्रों के वितरण के साथ लक्ष्य के बेहद करीब!

July 16, 2026
भारत मंडपम में झारखंड का वैश्विक जलवा: ‘भारत टेक्स 2026’ के दूसरे दिन 6 GI टैग उत्पादों ने जीता दुनिया का दिल, विदेशी खरीदार भी हुए मुग्ध!
Jharkhand

भारत मंडपम में झारखंड का वैश्विक जलवा: ‘भारत टेक्स 2026’ के दूसरे दिन 6 GI टैग उत्पादों ने जीता दुनिया का दिल, विदेशी खरीदार भी हुए मुग्ध!

July 16, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले DRM; ‘अमृत भारत’ मुरी और पिस्का स्टेशनों के उद्घाटन का दिया न्योता
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट ‘शुद्धिकरण’ का महा-अभियान चरम पर, 99.98% गणना प्रपत्रों के वितरण के साथ लक्ष्य के बेहद करीब!
  • भारत मंडपम में झारखंड का वैश्विक जलवा: ‘भारत टेक्स 2026’ के दूसरे दिन 6 GI टैग उत्पादों ने जीता दुनिया का दिल, विदेशी खरीदार भी हुए मुग्ध!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.