Saturday, June 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

पानी और मिट्टी बचेगी तो लहलहाएंगे गढ़वा के खेत! जलछाजन परियोजना के नए मास्टर प्लान को DC की हरी झंडी; ‘रिज टू वैली’ तकनीक से बदलेगी किसानों की किस्मत

समाहरणालय में जिला योजना समिति की बैठक; सितंबर 2026 की समय-सीमा को देख DPR में हुआ आंशिक संशोधन; 11 तालाबों, चेकडैम और प्लांटेशन के जरिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर

June 13, 2026
in Jharkhand, Top News
पानी और मिट्टी बचेगी तो लहलहाएंगे गढ़वा के खेत! जलछाजन परियोजना के नए मास्टर प्लान को DC की हरी झंडी; ‘रिज टू वैली’ तकनीक से बदलेगी किसानों की किस्मत
Share on FacebookShare on Twitter
  • गढ़वा में जलछाजन विकास परियोजना को मिली नई दिशा
  • जिला स्तरीय समिति की बैठक में DPR संशोधन को स्वीकृति, किसानों और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण को मिलेगा बड़ा लाभ

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति/जिला योजना समिति की महत्वपूर्ण बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित जलछाजन विकास अवयव–प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 (WDC-PMKSY 2.0) के स्वीकृत विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) में Natural Resource Management (NRM) एवं Production Enhancement मदों के आंशिक संशोधन पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी दक्षिणी वन प्रमंडल, गढ़वा द्वारा संशोधित DPR का प्रस्तुतीकरण पावर प्वाइंट (PPT) के माध्यम से किया गया। प्रस्तुतीकरण के उपरांत समिति के सदस्यों ने विभिन्न बिंदुओं पर सुझाव दिए, जिनके आधार पर परियोजना को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने का निर्णय लिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि जलग्रहण विकास परियोजना का उद्देश्य केवल जल संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी विकास को गति देना भी है। उन्होंने परियोजना के क्रियान्वयन को बेहतर एवं परिणामोन्मुख बनाने पर विशेष बल दिया।

बैठक में बताया गया कि पूर्व स्वीकृत DPR में शामिल NRM-Plantation गतिविधियों में आवश्यक संशोधन करते हुए स्थानीय परिस्थितियों एवं परियोजना की समय-सीमा को ध्यान में रखा गया है। वृक्षारोपण कार्यों के दीर्घकालीन रख-रखाव की आवश्यकता तथा सितंबर 2026 तक निर्धारित परियोजना अवधि को देखते हुए अन्य व्यवहारिक एवं लाभकारी गतिविधियों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया।

इसके अलावा NRM मद के अंतर्गत पूर्व प्रस्तावित 24 तालाबों के स्थान पर स्थल निरीक्षण के आधार पर 11 उपयुक्त तालाबों के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही DCT, WAT, चेक डैम, LBS तथा फील्ड बंडिंग जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों को भी प्राथमिकता दी गई है, जिससे “रिज टू वैली” (Ridge to Valley) की अवधारणा को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके और जल, मिट्टी एवं प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि Production Enhancement से संबंधित गतिविधियों का चयन किसानों की मांग, अनु जलग्रहण समिति की अनुशंसा तथा क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाएगा, ताकि किसानों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके और कृषि उत्पादकता में वृद्धि हो।

समिति के सभी सदस्यों द्वारा विस्तृत विचार-विमर्श एवं सुझावों के उपरांत संशोधित DPR को स्वीकृति प्रदान करते हुए अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेजने का निर्णय लिया गया।

बैठक के अंत में उपायुक्त ने संबंधित विभागों एवं परियोजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत कार्यों का क्रियान्वयन गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि परियोजना का समग्र लाभ ग्रामीण समुदाय और किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, दक्षिणी ई.बी. अब्राहम, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला तकनीकी विशेषज्ञ सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Related Posts

आधी रात को अचानक सदर अस्पताल पहुंचे गढ़वा DC, राउंड पर खुद गायब मिलीं लेडी डॉक्टर! उपायुक्त का भयंकर गुस्सा— “अगले आदेश तक रोकें वेतन, नौकरी है या मज़ाक?”
Jharkhand

आधी रात को अचानक सदर अस्पताल पहुंचे गढ़वा DC, राउंड पर खुद गायब मिलीं लेडी डॉक्टर! उपायुक्त का भयंकर गुस्सा— “अगले आदेश तक रोकें वेतन, नौकरी है या मज़ाक?”

June 13, 2026
फरियादियों की सिसकियां सुन पिघले गढ़वा DC, चुनावी ड्यूटी में जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार को अनुकंपा पर नौकरी का आदेश! हक मारने वाले अफसरों को दी सख्त चेतावनी
Jharkhand

फरियादियों की सिसकियां सुन पिघले गढ़वा DC, चुनावी ड्यूटी में जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार को अनुकंपा पर नौकरी का आदेश! हक मारने वाले अफसरों को दी सख्त चेतावनी

June 13, 2026
सड़कों पर काल बनकर दौड़ने वाले वाहनों पर गढ़वा DC का बड़ा हंटर, बिना हेलमेट-ओवरस्पीडिंग पर लगेगा परमानेंट ब्रेक! लापरवाही करने वाले चालकों से वसूला ₹12.75 लाख जुर्माना
Jharkhand

सड़कों पर काल बनकर दौड़ने वाले वाहनों पर गढ़वा DC का बड़ा हंटर, बिना हेलमेट-ओवरस्पीडिंग पर लगेगा परमानेंट ब्रेक! लापरवाही करने वाले चालकों से वसूला ₹12.75 लाख जुर्माना

June 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • आधी रात को अचानक सदर अस्पताल पहुंचे गढ़वा DC, राउंड पर खुद गायब मिलीं लेडी डॉक्टर! उपायुक्त का भयंकर गुस्सा— “अगले आदेश तक रोकें वेतन, नौकरी है या मज़ाक?”
  • फरियादियों की सिसकियां सुन पिघले गढ़वा DC, चुनावी ड्यूटी में जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार को अनुकंपा पर नौकरी का आदेश! हक मारने वाले अफसरों को दी सख्त चेतावनी
  • सड़कों पर काल बनकर दौड़ने वाले वाहनों पर गढ़वा DC का बड़ा हंटर, बिना हेलमेट-ओवरस्पीडिंग पर लगेगा परमानेंट ब्रेक! लापरवाही करने वाले चालकों से वसूला ₹12.75 लाख जुर्माना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.