Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की सख्ती: श्री बंशीधर नगर में औचक निरीक्षण, अनुशासन और स्वच्छता के दिए कड़े निर्देश!

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल, प्रखंड, अंचल और नगर पंचायत कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, कर्मियों को समयबद्ध कार्य और स्वच्छता के लिए दी हिदायत।

July 20, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में उपायुक्त की सख्ती: श्री बंशीधर नगर में औचक निरीक्षण, अनुशासन और स्वच्छता के दिए कड़े निर्देश!
Share on FacebookShare on Twitter

🔹 उपायुक्त ने किया श्री बंशीधर नगर का दौरा, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय समेत नगर पंचायत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निदेश

आज दिनांक- 19 जुलाई 2025 को उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी प्रखंड का दौरा करते हुए अनुमंडल कार्यालय श्री बंशीधर नगर, प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय नगर ऊंटारी एवं नगर पंचायत कार्यालय श्री बंशीधर नगर का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री यादव द्वारा संबंधित कार्यालय प्रधान एवं उनके अधीन अन्य पदाधिकारियों , कर्मियों को अपने-अपने कार्यालय में दैनिक उपस्थिति निश्चित रूप से दर्ज करते हुए सरकारी कार्यों को निष्पादित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपरोक्त सभी कार्यालयों की उपस्थित पंजी मंगाई गई एवं कर्मियों को बुलाकर बातचीत किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित पाए गए। इस अवसर पर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में आए हुए ग्रामीणों से भी उपायुक्त ने संवाद कर उनके समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री यादव ने पाया कि प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय, नगर ऊंटारी के कार्यालय परिसर में ही छात्रों के लिए सरकारी योजनाओं के तहत वितरण किये जाने वाले साईकल असेंबल की जा रही है, जिसे प्रखंड परिसर के शालीन वातावरण के विरुद्ध मानते हुए इसे अनुचित ठहराया और कड़ी आपत्ति जताई, साइकिल फिटिंग का कार्य किसी अन्य स्थान पर करने हेतु निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सरकारी कार्यालयों के परिसर में गंदगी एवं अव्यवस्था नहीं फैलाने एवं कार्यालय परिसर को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया।

उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि जिले के सभी प्रखंड, अंचल तथा अन्य सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण आगे भी लगातार किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यदि कोई भी कर्मी या पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए अथवा कार्यों में लापरवाही बरती गई तो निश्चित रूप से उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि कार्यालय में ससमय उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध ढंग से सभी सरकारी कार्यों का निष्पादन किया जाए।

Related Posts

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
Jharkhand

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR

July 5, 2026
गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
Jharkhand

गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”

July 5, 2026
गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
Jharkhand

गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

July 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
  • गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
  • गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.