Wednesday, June 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रशासन का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: गढ़वा के अस्पतालों में जब अचानक पहुंचे बड़े अधिकारी!

उपायुक्त के निर्देश पर जिले भर के PHC, CHC और HSC का सघन निरीक्षण; लापरवाही बरतने वालों को सख्त चेतावनी।

May 7, 2026
in Jharkhand, Top News
स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रशासन का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: गढ़वा के अस्पतालों में जब अचानक पहुंचे बड़े अधिकारी!
Share on FacebookShare on Twitter
  • जनस्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन का विशेष अभियान

गढ़वा। दिनांक 06 मई 2026 को *उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशन में गढ़वा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एवं स्वास्थ्य उपकेन्द्र (HSC) का वरीय पदाधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया, ताकि आमजन को बेहतर और भरोसेमंद स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पतालों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं,आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं का गहनता से अवलोकन किया। इसके साथ ही, अस्पतालों में आए मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद स्थापित कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के संबंध में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की गई, जिससे जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।

निरीक्षण के क्रम में जहां कहीं भी कमियां पाई गईं, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश संबंधित मेडिकल ऑफिसर इन-चार्ज (MOIC) को दिए गए। उपायुक्त श्री मित्तल ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं हर परिस्थिति में सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निरंतर निरीक्षण एवं समीक्षा के माध्यम से व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत विभिन्न वरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री रवीश राज सिंह द्वारा कांडी एवं मझीआँव तथा श्री प्रमेश कुशवाहा द्वारा रंका एवं रमकंडा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धीरज प्रकाश ने बरडीहा एवं विशुनपुरा तथा अनुमंडल पदाधिकारी बंशीधर नगर श्री प्रभाकर मिर्धा ने केतार, भवनाथपुर एवं खरौंधी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।

इसके अतिरिक्त जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री संजय कुमार प्रसाद ने रमना एवं नगर ऊंटरी तथा जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी श्री देवानंद राम ने धुरकी एवं सगमा क्षेत्र के CHC, HSC एवं PHC का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का व्यापक मूल्यांकन किया।

जिला प्रशासन द्वारा यह भी कहा गया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निरंतर निरीक्षण एवं समीक्षा के माध्यम से व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।

Related Posts

“मरकर भी किसी की आँखों में जिंदा रहेगी आपकी दुनिया…”— रांची में अंगदान महासंकल्प पर बोले CM हेमंत सोरेन; अस्पतालों को दिए गंभीर निर्देश
Jharkhand

“मरकर भी किसी की आँखों में जिंदा रहेगी आपकी दुनिया…”— रांची में अंगदान महासंकल्प पर बोले CM हेमंत सोरेन; अस्पतालों को दिए गंभीर निर्देश

June 17, 2026
लोकतंत्र की ‘तिजोरी’ का हाल जानने अचानक वेयरहाउस पहुंचे गढ़वा DC, सीसीटीवी से लेकर सुरक्षा बलों की मुस्तैदी तक… एक-एक कल्पपुर्जा खुद जांचा!
Jharkhand

लोकतंत्र की ‘तिजोरी’ का हाल जानने अचानक वेयरहाउस पहुंचे गढ़वा DC, सीसीटीवी से लेकर सुरक्षा बलों की मुस्तैदी तक… एक-एक कल्पपुर्जा खुद जांचा!

June 17, 2026
सात समंदर पार गूंजी झारखंड के आमों की मिठास! सिमडेगा से लंदन और रामगढ़ से दुबई तक मची ‘पलाश’ की धूम; दीदियों ने कर डाला ₹60 लाख से अधिक का बिजनेस
Jharkhand

सात समंदर पार गूंजी झारखंड के आमों की मिठास! सिमडेगा से लंदन और रामगढ़ से दुबई तक मची ‘पलाश’ की धूम; दीदियों ने कर डाला ₹60 लाख से अधिक का बिजनेस

June 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • “मरकर भी किसी की आँखों में जिंदा रहेगी आपकी दुनिया…”— रांची में अंगदान महासंकल्प पर बोले CM हेमंत सोरेन; अस्पतालों को दिए गंभीर निर्देश
  • लोकतंत्र की ‘तिजोरी’ का हाल जानने अचानक वेयरहाउस पहुंचे गढ़वा DC, सीसीटीवी से लेकर सुरक्षा बलों की मुस्तैदी तक… एक-एक कल्पपुर्जा खुद जांचा!
  • सात समंदर पार गूंजी झारखंड के आमों की मिठास! सिमडेगा से लंदन और रामगढ़ से दुबई तक मची ‘पलाश’ की धूम; दीदियों ने कर डाला ₹60 लाख से अधिक का बिजनेस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.