Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में ऐतिहासिक पहल, जिला मुख्यालय के चक्करों से मिली मुक्ति! चिनिया में गांव-गांव पहुंचा परिवहन विभाग; DTO धीरज प्रकाश ने ऑन-द-स्पॉट बांटे 125 लर्निंग लाइसेंस

"परिवहन कार्यालय आपके द्वार" महाअभियान के तहत चिनिया प्रखंड में उमड़ी भारी भीड़; प्रज्ञा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन कर शिविर में हाथ के हाथ मिल रहा ड्राइविंग लाइसेंस; कैशलेस प्रक्रिया पर जोर

July 5, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में ऐतिहासिक पहल, जिला मुख्यालय के चक्करों से मिली मुक्ति! चिनिया में गांव-गांव पहुंचा परिवहन विभाग; DTO धीरज प्रकाश ने ऑन-द-स्पॉट बांटे 125 लर्निंग लाइसेंस
Share on FacebookShare on Twitter

● ”परिवहन कार्यालय आपके द्वार” अभियान का शानदार आगाज़

● चिनिया में उमड़ी भीड़, अब गांव-गांव पहुंचेगा परिवहन विभाग

● डीटीओ ने अपने हाथों से बांटे 125 लर्निंग लाइसेंस

आज दिनांक-04 जुलाई 2026 को झारखंड सरकार परिवहन विभाग द्वारा शुरू किए गए “परिवहन कार्यालय आपके द्वार” महाअभियान का आयोजन गढ़वा जिले के चिनिया प्रखंड में किया गया। इस पहल के तहत परिवहन विभाग पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर ग्रामीणों को ड्राइविंग एवं लर्निंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

इस नई पहल का लाभ उठाने के लिए शिविर स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
शिविर में ऑन-द-स्पॉट पूरी प्रक्रिया की जानकारी डी गई।

सुबह 11:00 बजे से शुरू हुए शिविर में दस्तावेज़ सत्यापन से लेकर लर्निंग टेस्ट तक की पूरी प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की गई। परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया तथा कंप्यूटर आधारित लर्निंग टेस्ट आयोजित की। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा धीरज प्रकाश स्वयं उपस्थित रहें। उन्होंने टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अपने हाथों से लर्निंग लाइसेंस प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा सभी इच्छुक आवेदकों से अपील किया कि वे शिविर में आने से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अवश्य कर लें। आवेदक अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या ऑनलाइन सेवा केंद्र के माध्यम से Sarathi Portal पर आवेदन करें, उसका प्रिंट निकालें तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित हों। साथ ही लर्निंग लाइसेंस शुल्क की ऑनलाइन रसीद भी साथ लाना अनिवार्य है।

शिविर में आने वाले आवेदकों के लिए आवश्यक जानकारी देते हुए कहा गया कि शिविर का आयोजन पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक होगी, जिसमें आवश्यक दस्तावेज़ के रूप में आधार कार्ड एवं निवास प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड अथवा 10वीं की मार्कशीट (आयु प्रमाण), पासपोर्ट आकार का फोटो, ब्लड ग्रुप की जानकारी से संबंधित कागजात लाना आवश्यक है।

शुल्क भुगतान केवल ऑनलाइन प्रक्रिया से स्वीकार्य है, शिविर में किसी प्रकार का नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। अर्थात आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा। इसलिए आवेदक अपने साथ UPI (Google Pay, PhonePe, Paytm आदि) या ATM कार्ड की सुविधा अवश्य रखें।

परिवहन विभाग की यह पहल आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। मेराल से शुरू हुआ यह अभियान आगे गढ़वा जिले के अन्य प्रखंडों एवं पंचायतों में भी आयोजित किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को उनके घर के नज़दीक ही परिवहन सेवाओं का लाभ मिल सकेगा तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी सुनिश्चित हो सकेगी।

शिविर में पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड प्रशासन के अधिकारी, जिला परिवहन कार्यालय, गढ़वा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें और पूरी व्यवस्था संभालते हुए शिविर का संचालन कराया।

Related Posts

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
Jharkhand

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR

July 5, 2026
गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
Jharkhand

गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”

July 5, 2026
गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
Jharkhand

गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

July 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
  • गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
  • गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.