- अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई*
- दो अवैध चुलाई शराब भट्ठियां ध्वस्त, 100 लीटर शराब बरामद; 1100 किलोग्राम जावा-महुआ किया गया नष्ट*
************************************
गढ़वा। अधीक्षक उत्पाद संजीत देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 22 जुलाई 2026 को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा मझिऑव थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर एवं जहर सराई में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध सघन छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान टीम द्वारा दो अवैध चुलाई शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के क्रम में मौके से कुल 100 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, जबकि अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार लगभग 1100 किलोग्राम जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया।

अवैध चुलाई शराब के विनिर्माण एवं भट्ठी संचालन के मामले में प्रकाश पासवान एवं अखिलेश पासवान, दोनों निवासी रामपुर, तथा विनोद सिंह, निवासी जहर सराई के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।










