Thursday, April 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में जनता की पुकार पर त्वरित सुनवाई: उपायुक्त दिनेश यादव ने जनता दरबार में सुलझाए राशन, किराया और इलाज के मुद्दे!

मझियांव, गढ़वा और केतार से आए ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं, स्पॉन्सरशिप, आयुष्मान कार्ड और किराया विवाद पर कार्रवाई के निर्देश।

October 10, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में जनता की पुकार पर त्वरित सुनवाई: उपायुक्त दिनेश यादव ने जनता दरबार में सुलझाए राशन, किराया और इलाज के मुद्दे!
Share on FacebookShare on Twitter
  • जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित
  • आम जनता के समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर पर भी होता है जनता दरबार का आयोजन- उपायुक्त

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव ने आज समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए गए। आज के जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त ने समस्या सुनी एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।

सर्वप्रथम जनता दरबार में मझियांव प्रखंड के ग्राम करकट्टा से आयी खुशबू उपाध्याय ने अपने आवेदन के जरिए बताया कि उनके पति की मृत्यु कोरोना काल में ही हो गयी थी जिसके उपरांत उनके दोनों बेटों को समाज कल्याण विभाग अंतर्गत डीसीपीओ यूनिट द्वारा सरकारी स्पोंसरशिप योजना के तहत प्रति माह लाभ दिया जा रहा था किंतु यह लाभ मेरे बेटों को जून 2024 तक ही दिया गया उसके बाद से यह लाभ नहीं मिल पाया है। इस कारण मैं अपने दोनों बच्चों का पालन पोषण करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अतः उन्होंने उपायुक्त से अपने दोनों बेटों को मिलने वाले स्पॉन्सरशिप योजना का अधिक विस्तार करने हेतु अनुरोध किया।


वहीं प्रखंड गढ़वा के ग्राम अंचला नावाडीह से आए बजरंगी तिवारी ने अपने आवेदन के माध्यम से बताया कि वह एक डायलिसिस के मरीज है तथा उनका प्रत्येक चार दिन पर डायलिसिस किया जाता है जिसमें उनको ₹2500 लगते हैं। उन्होंने बताया कि विवेक बेहद गरीब परिवार से आते हैं तथा उनके पास जितने भी पैसे थे सभी को उन्होंने अपने बीमारी के इलाज में लगा दी है अब उनके पास अपने इलाज के लिए पैसे नहीं है। उपायुक्त को उन्होंने बताया कि उनका इलाज शहर के ही परमेश्वरी हॉस्पिटल में होता है किंतु वहां पर उनके आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं किया जा रहा है। अतः उन्होंने आयुष्मान कार्ड से इलाज करने हेतु परमेश्वरी हॉस्पिटल को निर्देशित करने हेतु अनुरोध किया।
प्रखंड/ग्राम केतार से आये ठुरामन साह ने अपने आवेदन के माध्यम से उपायुक्त को बताया कि उनके किराएदार के द्वारा विगत दो साल से किराया नहीं दिया जा रहा है तथा जब भी किराया मांगा जाता है तो उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। उनके एकमात्र पुत्र को वे लोग शराब पिलाकर उसे नशे का आदि बना दिए है इसलिए वह कुछ नहीं करता है और मैं बेहद ही वृद्ध व्यक्ति हूं। अतः उन्होंने उपायुक्त से अपने किराएदारों के द्वारा उनका बकाया किराया दिलवाने तथा कमरा खाली कराने हेतु अनुरोध किया।

इसी प्रकार बारी-बारी से लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री यादव द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बताया कि आम जनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु जिला स्तर एवं सभी प्रखंडों में सप्ताह के दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें संबंधित व्यक्ति अपनी समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रख सकते हैं एवं निदान पा सकते हैं।

Related Posts

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह
Jharkhand

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह

April 23, 2026
देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन
Jharkhand

देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन

April 23, 2026
रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश
Jharkhand

रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

April 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह
  • देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन
  • रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.