Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा मंडल कारा में सुधार की पहल: उपायुक्त दिनेश यादव का औचक निरीक्षण, कैदियों की सुविधाओं और सुरक्षा पर सख्त निर्देश!

जेल के वार्ड, अस्पताल, और लाइब्रेरी का जायजा, कैदियों के लिए प्रेरक पुस्तकें और बेहतर सुविधाओं का आदेश।

October 8, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा मंडल कारा में सुधार की पहल: उपायुक्त दिनेश यादव का औचक निरीक्षण, कैदियों की सुविधाओं और सुरक्षा पर सख्त निर्देश!
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त ने मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण, दी कई आवश्यक दिशा-निर्देश
**************************************
गढ़वा। दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने गढ़वा स्थित मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने जेल के प्रत्येक वार्ड का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कैदियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं जैसे भोजन, पेयजल, कंबल एवं सोने की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उपायुक्त श्री यादव ने मंडल कारा के अस्पताल वार्ड का भी निरीक्षण किया तथा वहां भर्ती कैदी मरीजों से उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल वार्ड में उपलब्ध दवाइयों, उपचार की स्थिति और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया।

निरीक्षण के दौरान जेल परिसर एवं सेल की साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई। कैदियों ने उपायुक्त को बताया कि उन्हें जेल प्रशासन द्वारा भोजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं संतोषजनक रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इसके उपरांत उपायुक्त ने मंडल कारा के वीसी रूम, मुलाकाती कक्ष, लाइब्रेरी सहित अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि कैदियों की रुचि के अनुरूप लाइब्रेरी में और अधिक प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद पुस्तकों को जोड़ा जाए, ताकि वे अपने सुधार एवं आत्म-विकास की दिशा में आगे बढ़ सकें।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जेल सुरक्षा व्यवस्था की भी विस्तृत जानकारी ली और सुरक्षा तंत्र को और सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा-सह-अधीक्षक मंडल कारा संजय कुमार, जेलर मेहसाद आलम सहित जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Posts

वीरों की भूमि झारखंड में गूंजी उलगुलान की तान! राज्यपाल व CM हेमंत सोरेन ने किया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’ का आगाज़; युवाओं से बोले CM- ‘पारदर्शिता के साथ मिलेगा पूरा न्याय’
Jharkhand

वीरों की भूमि झारखंड में गूंजी उलगुलान की तान! राज्यपाल व CM हेमंत सोरेन ने किया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’ का आगाज़; युवाओं से बोले CM- ‘पारदर्शिता के साथ मिलेगा पूरा न्याय’

August 9, 2026
जल-जंगल-जमीन और अस्मिता की रक्षा का संकल्प! गढ़वा में धूमधाम से मना ‘विश्व आदिवासी दिवस’; 17 लाभुकों को मिला 1677 एकड़ वन अधिकार पट्टा
Jharkhand

जल-जंगल-जमीन और अस्मिता की रक्षा का संकल्प! गढ़वा में धूमधाम से मना ‘विश्व आदिवासी दिवस’; 17 लाभुकों को मिला 1677 एकड़ वन अधिकार पट्टा

August 9, 2026
जनजातीय गौरव से गुंजायमान हुई रांची! मंत्री चमरा लिंडा ने ‘भगवान बिरसा मुंडा जतरा’ को दिखाई हरी झंडी; 10 हजार कलाकारों ने पेश की अनूठी सांस्कृतिक झलक
Jharkhand

जनजातीय गौरव से गुंजायमान हुई रांची! मंत्री चमरा लिंडा ने ‘भगवान बिरसा मुंडा जतरा’ को दिखाई हरी झंडी; 10 हजार कलाकारों ने पेश की अनूठी सांस्कृतिक झलक

August 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • वीरों की भूमि झारखंड में गूंजी उलगुलान की तान! राज्यपाल व CM हेमंत सोरेन ने किया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’ का आगाज़; युवाओं से बोले CM- ‘पारदर्शिता के साथ मिलेगा पूरा न्याय’
  • जल-जंगल-जमीन और अस्मिता की रक्षा का संकल्प! गढ़वा में धूमधाम से मना ‘विश्व आदिवासी दिवस’; 17 लाभुकों को मिला 1677 एकड़ वन अधिकार पट्टा
  • जनजातीय गौरव से गुंजायमान हुई रांची! मंत्री चमरा लिंडा ने ‘भगवान बिरसा मुंडा जतरा’ को दिखाई हरी झंडी; 10 हजार कलाकारों ने पेश की अनूठी सांस्कृतिक झलक

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.