Monday, May 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा नगर चुनाव 2026 की फुलप्रूफ तैयारी: DC-SP ने डिस्पैच सेंटर से मतदान केंद्र तक किया संयुक्त निरीक्षण – निष्पक्षता और शांति पर जीरो टॉलरेंस!

उपायुक्त दिनेश यादव और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बाजार समिति डिस्पैच सेंटर, पोलिंग पार्टी प्रशिक्षण स्थल (टाउन हॉल) और मतदान केंद्रों (सहिजना एवं गोविंद हाई स्कूल) का बारीकी से जायजा लिया – सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के सख्त निर्देश

February 7, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा नगर चुनाव 2026 की फुलप्रूफ तैयारी: DC-SP ने डिस्पैच सेंटर से मतदान केंद्र तक किया संयुक्त निरीक्षण – निष्पक्षता और शांति पर जीरो टॉलरेंस!
Share on FacebookShare on Twitter
  • नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क
  • उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने डिस्पैच सेंटर, प्रशिक्षण स्थल एवं मतदान केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण

गढ़वा। आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सघन तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त दिनेश यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से बाजार समिति परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान सामग्री के सुरक्षित भंडारण, मतपत्र एवं मतपेटिकाओं की उपलब्धता, वितरण एवं वापसी की प्रक्रिया, परिवहन प्रबंधन, डिस्पैच एवं रिसीविंग व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उपायुक्त ने संबंधित कोषांग पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाएँ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाएँ तथा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जिसमें पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुचारु संचालन अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा भ्रम की स्थिति को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्वाचन अवधि के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहाँ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही, सतत गश्त, निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई व्यवस्था को भी और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

इसके पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा टाउन हॉल में आयोजित पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया,मतदान सामग्री के संचालन, कर्तव्यों एवं आचार संहिता से संबंधित बिंदुओं की जानकारी ली तथा उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान कर्मी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और निर्वाचन कार्य को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें।

इसके बाद अधिकारियों ने सहिजना एवं गोविंद हाई स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं, मतदान कक्षों की व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की गई। मौके पर उपायुक्त ने गोविंद हाई स्कूल में बने परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों से तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली गई एवं आवश्यकतानुसार निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) प्रमेश कुशवाहा, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग पदाधिकारी रूद्र प्रताप, परिवहन कोषांग पदाधिकारी धीरज प्रकाश, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल प्रेमलाल सिंह, पनन सचिव, बाजार समिति सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन द्वारा यह आश्वस्त किया गया कि नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक, तकनीकी एवं सुरक्षा व्यवस्थाएँ सुदृढ़ कर ली गई हैं।

Related Posts

सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर
Jharkhand

सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर

May 24, 2026
माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे
Jharkhand

माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे

May 24, 2026
वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”
Jharkhand

वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”

May 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर
  • माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे
  • वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.