Thursday, April 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती

गढ़वा कृषि उत्पादन बाजार समिति में 8 बजे से शुरू होगी मतगणना – गढ़वा नगर परिषद के लिए 14, श्री बंशीधर नगर के लिए 10 और मंझिआँव के लिए 9 टेबल, 33 पर्यवेक्षक और 66 सहायक तैनात

February 26, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती
Share on FacebookShare on Twitter
  • 27 फरवरी को होगी मतगणना, 33 टेबलों पर गिने जाएंगे मत

गढ़वा। गढ़वा जिले के तीनों नगर निकायों में 23 फरवरी को कुल 89 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गया। अब राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि 27 फरवरी को मतों की गणना गढ़वा कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में कराई जाएगी। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मतगणना की तैयारियों का जायजा जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त दिनेश यादव ने गुरुवार को स्वयं मतगणना स्थल पर पहुंचकर लिया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों/कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी तथा व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर बल दिया। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को सतर्कता एवं गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने मतगणना कर्मियों को कॉउंटिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर ब्रीफिंग दिया। इस दौरान स्ट्रांग रूम से पोल्ड बैलेट बॉक्स को कॉउंटिंग रूम तक लाने,मतों की गिनती एवं गिनती के पश्चात होने वाले कार्यों,विभिन्न प्रपत्रों का बेहतर संधारण को लेकर सभी को ब्रीफ किया गया।

मतों की गिनती शुक्रवार की सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। तीनों नगर निकायों के लिए अलग-अलग टेबल एवं काउंटर की व्यवस्था की गई है, ताकि मतगणना प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। गढ़वा नगर परिषद के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं और यहां मतगणना तीन चरणों में पूरी की जाएगी। नगर पंचायत श्रीबंशीधर नगर के लिए 10 टेबल निर्धारित किए गए हैं, जहां तीन राउंड में मतों की गिनती होगी। वहीं नगर पंचायत मंझीआँव के लिए 9 टेबल की व्यवस्था की गई है और यहां दो चरणों में मतगणना कार्य संपन्न किया जाएगा। इस प्रकार कुल 33 टेबलों के माध्यम से मतों की गिनती की जाएगी।

मतगणना को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा 33 से अधिक पर्यवेक्षकों तथा 66 से अधिक मतगणना सहायकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतगणना कार्य राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाएगा।

 

Related Posts

प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी
Jharkhand

प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी

April 29, 2026
गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा
Jharkhand

गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा

April 29, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान

April 29, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी
  • गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.