Sunday, May 3, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

July 16, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर आज जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय द्वारा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में वनाधिकार अधिनियम के तहत भूमि पट्टा दिलाने, जब्त वाहन को मुक्त कराने, रोजगार/नौकरी देने आदि समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

सर्वप्रथम सदर प्रखंड के तुलबुला ग्राम निवासी सुरेश घासी एवं इंदल घासी ने आवेदन पत्र समर्पित करते हुए वन पट्टा निर्गत करने का अनुरोध किया है। आवेदन के माध्यम से उन लोगों ने बताया कि उनके पास कोई जमीन नहीं है, वें भूमिहीन हैं। वन पट्टा प्राप्त करने हेतु उन्होंने आवेदन दिया है परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी प्रकार वन अधिकार पट्टा प्राप्त करने हेतु खरौंधी प्रखंड के पिपरा निवासी रामजय चेरो, विनोद चेरो, गोकुल चेरो, माथुर चेरो, श्रीकांत पासवान, अखिलेश पासवान, जगदीश राम, योगेंद्र पासवान, बाबूलाल राम, उपेंद्र सिंह आदि कुल 50 आम नागरिकों ने आवेदन समर्पित किया। अजीत कुमार यादव, ग्राम खैराबाद, जिला गिरिडीह ने आज के जनता दरबार में अपना आवेदन समर्पित करते हुए राजसात वाद के तहत जब्त वाहन को मुक्त कराने के संबंध में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि न्यायालय के द्वारा सुनवाई होने के उपरांत अभी तक उनके जब्त वाहन को मुक्त नहीं किया गया है, जिसके चलते उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अतः उन्होंने अपने वाहन को मुक्त करने का अनुरोध किया है। सदर प्रखंड के ग्राम करमडीह की संध्या देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए रोजगार उपलब्ध कराने/अनुसेवक के पद पर रखने हेतु अनुरोध किया है। इस प्रकार बारी-बारी से अन्य लोगों ने भी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु को निर्देशित किया गया।

Related Posts

सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।
Jharkhand

सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।

May 3, 2026
गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने
Jharkhand

गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने

May 3, 2026
नई दिल्ली में झारखंड भवन को बनाएंगे मॉडल सेंटर! रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल का सख्त निरीक्षण
Jharkhand

नई दिल्ली में झारखंड भवन को बनाएंगे मॉडल सेंटर! रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल का सख्त निरीक्षण

May 3, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।
  • गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने
  • नई दिल्ली में झारखंड भवन को बनाएंगे मॉडल सेंटर! रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल का सख्त निरीक्षण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.