Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मेधावियों के दम पर चमकेगा गढ़वा: जिला टॉपर्स बेटियों-बेटों को मिले टैबलेट और स्मार्ट वॉच, अब IAS बनने का सपना भी होगा मुफ्त में साकार

उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' संपन्न; पतंजलि आईएएस एकेडमी ने जिला स्तर के टॉप-10 छात्रों के लिए की फ्री कोचिंग की बड़ी घोषणा

May 19, 2026
in Jharkhand, Top News
मेधावियों के दम पर चमकेगा गढ़वा: जिला टॉपर्स बेटियों-बेटों को मिले टैबलेट और स्मार्ट वॉच, अब IAS बनने का सपना भी होगा मुफ्त में साकार
Share on FacebookShare on Twitter
  • गढ़वा के मेधावियों का हुआ सम्मान
  • समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
  • जैक एवं सीबीएसई बोर्ड के टॉप टेन जिला टॉपर्स को Patanjali IAS Academy देगी निःशुल्क कोचिंग

गढ़वा। दिनांक 19 मई 2026 को गढ़वा जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने एवं उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभागार में *“प्रतिभा सम्मान समारोह”* का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने की। यह समारोह जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रज़ा के द्वारा आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की संस्कृति को मजबूत करना था।

समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट (जैक एवं सीबीएसई) परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास झलक रहा था, वहीं शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए भी यह अवसर गौरवपूर्ण और भावुक क्षणों से भरा रहा।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में उपायुक्त श्री मित्तल ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि परिवार, विद्यालय और पूरे जिले की उपलब्धि होती है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य ही सफलता की असली कुंजी है।

उपायुक्त ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, बड़े सपने देखने तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण निर्माण और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम के आयोजक जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रतिभा सम्मान समारोह केवल पुरस्कार वितरण का मंच नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को सशक्त बनाने और अन्य छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की एक सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच को और मजबूत करता है।

समारोह में जैक एवं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में जिले में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

10वीं जैक बोर्ड में विकास कुमार यादव ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लव यादव एवं अनुराज खलखो ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

12वीं जैक विज्ञान संकाय में ज्योति मेहता(93.4), कॉमर्स संकाय में वाणी कुमारी(87.2) तथा कला संकाय में अनुव्रत प्रताप सिंह(89.2) प्रतिशत अंको के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इसी प्रकार सीबीएसई बोर्ड में भी जिले के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।
10वीं सीबीएसई बोर्ड में साक्षी कुमारी (97.2) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की 12वीं विज्ञान संकाय में स्नेहा कुमारी (86.4) और 12वीं कला संकाय में विदुशी प्रखर (94.8) प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया।

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को टैबलेट, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को स्मार्ट वॉच तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप दिए गए इन उपहारों ने विद्यार्थियों के उत्साह को और बढ़ाया तथा उनकी उपलब्धियों को विशेष पहचान प्रदान की।

इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन एवं विद्यार्थियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को भी मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके समर्पण, कठिन परिश्रम एवं शिक्षा के प्रति योगदान की सराहना करते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया। यह पहल शिक्षकों की प्रेरणादायी भूमिका को रेखांकित करने वाली रही।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर आगे बढ़ने, बड़े सपने देखने और सफलता की नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में बेहतर इंसान बनने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की शक्ति भी है।

इस अवसर पर “Garhwa Learns, Garhwa Leads” अभियान के अंतर्गत पीएम पोषण योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों एवं संबंधित कर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया। उनके सराहनीय प्रयासों और समर्पित कार्यों को सम्मानित करते हुए जिला प्रशासन ने शिक्षा एवं पोषण से जुड़े इस महत्वपूर्ण अभियान को और प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में संबंधित विद्यालयों के छात्र-छात्रा, प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक, जिला नोडल गढ़वा लर्न्स एवं गढ़वा लीड्स तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत आईडीबीआई बैंक गढ़वा शाखा के प्रबंधक, एचडीएफसी बैंक गढ़वा शाखा के प्रबंधक तथा पतंजलि आईएएस अकैडमी, रांची के निदेशक भी समारोह में मौजूद रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उनकी सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक सार्थक एवं प्रेरणादायी बना दिया।

इस अवसर पर पतंजलि आईएएस अकैडमी, रांची की ओर से मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष घोषणा करते हुए कहा गया कि जैक एवं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल जिला स्तर के टॉप टेन टॉपर्स को अकैडमी द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनके सपनों को नई दिशा देना है। इस घोषणा का उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वागत किया और इसे शिक्षा एवं प्रतिभा संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Posts

गढ़वा में अवैध शराब माफियाओं पर कड़ा प्रहार! उत्पाद विभाग ने मझिआंव में 2 भट्ठियां कीं ध्वस्त; 1100 किग्रा जावा-महुआ नष्ट, 3 पर केस दर्ज
Jharkhand

गढ़वा में अवैध शराब माफियाओं पर कड़ा प्रहार! उत्पाद विभाग ने मझिआंव में 2 भट्ठियां कीं ध्वस्त; 1100 किग्रा जावा-महुआ नष्ट, 3 पर केस दर्ज

July 23, 2026
बॉलीवुड और ओटीटी पर छाएंगे झारखंड के युवा! JFTI और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक समझौता; CM हेमंत सोरेन बोले— ‘ तराशी जाएगी राज्य की छिपी प्रतिभा’
Jharkhand

बॉलीवुड और ओटीटी पर छाएंगे झारखंड के युवा! JFTI और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक समझौता; CM हेमंत सोरेन बोले— ‘ तराशी जाएगी राज्य की छिपी प्रतिभा’

July 23, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की तूफानी रफ्तार! 7.04 लाख प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की तूफानी रफ्तार! 7.04 लाख प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

July 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में अवैध शराब माफियाओं पर कड़ा प्रहार! उत्पाद विभाग ने मझिआंव में 2 भट्ठियां कीं ध्वस्त; 1100 किग्रा जावा-महुआ नष्ट, 3 पर केस दर्ज
  • बॉलीवुड और ओटीटी पर छाएंगे झारखंड के युवा! JFTI और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक समझौता; CM हेमंत सोरेन बोले— ‘ तराशी जाएगी राज्य की छिपी प्रतिभा’
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की तूफानी रफ्तार! 7.04 लाख प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.