Friday, July 18, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

June 6, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

समाहरणालय स्थित सभागार में आज उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा एक एक कर शिक्षा विभाग के विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त द्वारा शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति, विद्यालयों की साफ सफाई, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय की साफ सफाई, पुस्तक वितरण, मध्याह्न भोजन का संचालन, बच्चों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं, विद्यालयों के भवन निर्माण एवं रंग रोगन समेत अन्य विषयों पर एक-एक कर समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग के उक्त समीक्षात्मक बैठक में उपायुक्त द्वारा जिला अंतर्गत सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था एवं विद्यालय की विधिवत्त साफ-सफाई, विद्युतिकरण, पोषाहार, पोशाक आदि बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिससे विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा के तहत विद्यालयों में कराटे का प्रशिक्षण देकर बच्चियों को सशक्त बनाने की बात कही गई।

इसके अलावे स्मार्ट क्लास संचालन, स्कूल मैनेजमेंट कमिटी का गठन, नए PGT TGT शिक्षकों की जोइनिंग, बीआरसी प्रबंधन, एक्सपेंडिचर रिपोर्ट, ई विद्या वाहिनी, सीआरपी बीआरपी के कार्य, खेलो झारखंड, रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण, वोकेशनल पाठ्यक्रम, यूसी बिल यूटिलाइजेशन, सिविल एवं टेंडर संबंधित मामले समेत अन्य की भी बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अनिवार्य रूप से SMC यानी स्कूल लेवल मैनेजमेंट का गठन कर प्रत्येक माह बैठक करने का निर्देश दिया। विद्यालयों में मध्याह्न भोजन संचालन को लेकर उपायुक्त ने नियमित रूप से मेनू अनुसार बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं मध्याह्न भोजन सामग्री की नियमित रूप से आपूर्ति को लेकर भी उपायुक्त ने कई आवश्यक निर्देश दिए। वैसे भवन निर्माण कार्य जो समय पर एजेंसी द्वारा पूर्ण नहीं किए गए हैं ऐसे एजेंसी को चिन्हित कर एजेंसी को बदलने हेतु पत्राचार करने का निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, जेईपीसी के कनीय अभियंतागण, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला समन्वयक एवं सभी प्रखंड समन्वयक, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के कर्मचारी व अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related Posts

झारखंड में पंचायत उन्नति की नई उड़ान! रांची में PAI-2 कार्यशाला में सतत विकास पर जोर, लोहरदगा अव्वल!
Jharkhand

झारखंड में पंचायत उन्नति की नई उड़ान! रांची में PAI-2 कार्यशाला में सतत विकास पर जोर, लोहरदगा अव्वल!

July 17, 2025
गढ़वा में शराब दुकानों की नई रणनीति! उपायुक्त दिनेश यादव की बैठक में 2025-26 के लिए 37 कम्पोजिट दुकानों का प्रस्ताव!
Jharkhand

गढ़वा में शराब दुकानों की नई रणनीति! उपायुक्त दिनेश यादव की बैठक में 2025-26 के लिए 37 कम्पोजिट दुकानों का प्रस्ताव!

July 17, 2025
गढ़वा में सड़क सुरक्षा की नई पहल! उपायुक्त दिनेश यादव की बैठक में यातायात सुधार और दुर्घटना रोकथाम के सख्त निर्देश!
Jharkhand

गढ़वा में सड़क सुरक्षा की नई पहल! उपायुक्त दिनेश यादव की बैठक में यातायात सुधार और दुर्घटना रोकथाम के सख्त निर्देश!

July 17, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रांची : टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहित गंझू गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड में पंचायत उन्नति की नई उड़ान! रांची में PAI-2 कार्यशाला में सतत विकास पर जोर, लोहरदगा अव्वल!
  • गढ़वा में शराब दुकानों की नई रणनीति! उपायुक्त दिनेश यादव की बैठक में 2025-26 के लिए 37 कम्पोजिट दुकानों का प्रस्ताव!
  • गढ़वा में सड़क सुरक्षा की नई पहल! उपायुक्त दिनेश यादव की बैठक में यातायात सुधार और दुर्घटना रोकथाम के सख्त निर्देश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.