Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा का महा-रिकॉर्ड: मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान में 100% घरों तक पहुंचे BLO, 8.62 लाख से अधिक प्रपत्रों का वितरण पूरा!

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की सुपर-मॉनिटरिंग में गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्रों ने रचा इतिहास; 29 जुलाई तक प्रक्रिया पूरी कर 5 अगस्त को जारी होगी त्रुटिरहित फाइनल वोटर लिस्ट

July 16, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा का महा-रिकॉर्ड: मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान में 100% घरों तक पहुंचे BLO, 8.62 लाख से अधिक प्रपत्रों का वितरण पूरा!
Share on FacebookShare on Twitter
  • गढ़वा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा
  • उपायुक्त की सतत निगरानी में युद्धस्तर पर चल रहा अभियान, 29 जुलाई तक सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर 5 अगस्त को प्रकाशित होगी मतदाता सूची का प्रारूप
    ************************************

गढ़वा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिला प्रशासन मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

अभियान की प्रगति पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा स्वयं नियमित रूप से नजर बनाए हुए हैं। वे लगातार समीक्षा बैठकों के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों में अभियान की प्रगति का आकलन कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रत्येक कार्य को पूरा कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिले के सभी बूथ स्तर पदाधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। इस दौरान प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा रहा है, भरे हुए प्रपत्रों का संग्रह किया जा रहा है तथा उनके सत्यापन, डिजिटाइजेशन और ऑनलाइन प्रविष्टि की प्रक्रिया भी समानांतर रूप से तेज गति से संचालित की जा रही है। जिला प्रशासन का लक्ष्य 29 जुलाई 2026 तक सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप 05 अगस्त 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन सुनिश्चित करना है।

अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) नियमित समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। वहीं, सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रत्येक गणना प्रपत्र का समयबद्ध सत्यापन, डिजिटाइजेशन तथा ऑनलाइन अपलोड निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा हो।

अभियान के तहत गढ़वा जिले ने अब तक उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। जिले में कुल 8,62,092 गणना प्रपत्रों, अर्थात 100 प्रतिशत प्रपत्रों का वितरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त 5,55,677 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 644 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन तथा 5,55,030 प्रपत्रों का सफल सत्यापन बीएलओ द्वारा किया जा चुका है। यह उपलब्धि अभियान के प्रभावी संचालन, प्रशासनिक सक्रियता और मैदानी स्तर पर कार्यरत कर्मियों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अभियान के दौरान विशेष श्रेणी के मतदाताओं की पहचान का कार्य भी निर्धारित मानकों के अनुरूप जारी है। अब तक जिले में ASDDF के 2,282, DSE (Demographic Similar Entries) के 1,007 तथा Uncollectable Forms के 4,666 Electors चिन्हित किए जा चुके हैं। इन सभी मामलों का निष्पादन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है।

यदि विधानसभावार प्रगति की बात करें तो 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,26,661 मतदाता पंजीकृत हैं। यहां सभी 4,26,661 गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही 2,55,011 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 392 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन तथा 2,54,616 प्रपत्रों का सफल सत्यापन किया जा चुका है।

इसी प्रकार 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,35,431 मतदाता सूचीबद्ध हैं। यहां भी 4,35,431 गणना प्रपत्रों का वितरण शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। अब तक 3,00,666 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 439 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन तथा 3,00,414 प्रपत्रों का सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही, अद्यतन और त्रुटिरहित रूप से दर्ज करना है, ताकि आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सभी बीएलओ को घर-घर जाकर समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने, प्रत्येक गणना प्रपत्र का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने तथा डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा है कि जब भी बीएलओ उनके घर पहुंचें, वे आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर जमा करें तथा अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का सक्रिय सहयोग ही शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करने की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

Related Posts

रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले DRM; ‘अमृत भारत’ मुरी और पिस्का स्टेशनों के उद्घाटन का दिया न्योता
Jharkhand

रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले DRM; ‘अमृत भारत’ मुरी और पिस्का स्टेशनों के उद्घाटन का दिया न्योता

July 16, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट ‘शुद्धिकरण’ का महा-अभियान चरम पर, 99.98% गणना प्रपत्रों के वितरण के साथ लक्ष्य के बेहद करीब!
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट ‘शुद्धिकरण’ का महा-अभियान चरम पर, 99.98% गणना प्रपत्रों के वितरण के साथ लक्ष्य के बेहद करीब!

July 16, 2026
भारत मंडपम में झारखंड का वैश्विक जलवा: ‘भारत टेक्स 2026’ के दूसरे दिन 6 GI टैग उत्पादों ने जीता दुनिया का दिल, विदेशी खरीदार भी हुए मुग्ध!
Jharkhand

भारत मंडपम में झारखंड का वैश्विक जलवा: ‘भारत टेक्स 2026’ के दूसरे दिन 6 GI टैग उत्पादों ने जीता दुनिया का दिल, विदेशी खरीदार भी हुए मुग्ध!

July 16, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले DRM; ‘अमृत भारत’ मुरी और पिस्का स्टेशनों के उद्घाटन का दिया न्योता
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट ‘शुद्धिकरण’ का महा-अभियान चरम पर, 99.98% गणना प्रपत्रों के वितरण के साथ लक्ष्य के बेहद करीब!
  • भारत मंडपम में झारखंड का वैश्विक जलवा: ‘भारत टेक्स 2026’ के दूसरे दिन 6 GI टैग उत्पादों ने जीता दुनिया का दिल, विदेशी खरीदार भी हुए मुग्ध!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.