Tuesday, September 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

आम लोगों के लिए खुशखबरी, RBI के फैसले के बाद अब बहुत जल्द डीजल-पेट्रोल पर मिल सकती है राहत

June 8, 2023
in National, Top News
petrol
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : आरबीआई ने रेपो रेट को लगातार दूसरी बार कोई बदलाव नहीं करते हुए इसे 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। आरबीआई के फैसले से घर, गाड़ी खरीदने वालों को बड़ी राहत मिली है। लोगों की ईएमआई नहीं बढ़ेगी। घर के बाद अब पेट्रोल-डीजल को लेकर भी बड़ा एलान हो सकता है। आने वाले कुछ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती हो सकती है और आपको राहत मिल सकती है।

13 महीनों से नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के रेट

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौरा जारी है। आज भी डब्लूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 0.04 डॉलर गिरकर 72.49 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत गिरकर 76.87 डॉलर प्रति बैरक पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बाद भी पिछले 13 महीनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।

22 मई 2022 को आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में कटौती की गई थी। इसके बाद से इसकी कीमत स्थिर बनी हुई है। देश के अधिकांश हिस्सों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच चुके हैं। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर बिक रहा है। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को जल्द ही इसमें राहत मिलने की उम्मीद है। तेल कंपनियां आने वाले कुछ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती कर सकती है।

​सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल​

आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी देखने को मिल सकती है। पब्लिक सेक्टर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के रेट कम कर सकती हैं। लाइव मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती कर सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तेल कंपनियों के घाटे की भरपाई हो चुकी है और ये कंपनियां अब पहले की स्थिति में पहुंच चुकी है। घाटे से उबर चुकी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती कर आम लोगों को राहत दे सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर तेल मार्केटिंग कंपनियां एक और तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन देखती हैं तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती कर सकती हैं। हालांकि तेल कंपनियों के मार्च तिमाही में अच्छा मुनाफा कमाया है। तेल कंपनियों के Q4 के आंकड़ों के बाद से इस इस पर चर्चा शुरू हो गई है।

कुछ महीनों से क्रूड ऑयल में नरमी जारी

बीते कुछ महीनों से क्रूड ऑयल में नरमी जारी है और कीमत में कटौती के चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के पास कीमत घटाने का स्कोप बन सकता है। यही वजह है कि तेल कंपनियों ने इस तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। क्रू़ड ऑयल की घटती कीमत और बाजार में उपलब्ध पर्याप्त तेल सप्लाई पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती की बड़ी वजह बन सकते हैं। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन सदस्यों में से अगर कोई मेंबर तेल सप्लाई में कटौती भी करता है तो भी सप्लाई चेन में कोई बाधा नहीं आएगी। दरअसल वैश्विक रूप से देश इस तरह से जुड़ गए हैं कि सप्लाई में कटौती होने पर वैकल्पिक बाजारों का विक्लप उपलब्ध हो जाता है, जिसके कारण बाजार प्रभावित नहीं होती है।

Related Posts

देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी
Jharkhand

देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी

August 31, 2026
कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश
Jharkhand

कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश

August 31, 2026
शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू
Jharkhand

शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू

August 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी
  • कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश
  • शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.