Monday, September 7, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

लंदन में झारखंड का डंका! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूके मंत्री सीमा मल्होत्रा से की मुलाकात – शिक्षा, खनन, क्लाइमेट ट्रांजिशन और मेगालिथ संरक्षण पर बड़ा समझौता करीब!

मरांग गोमके जयपाल मुंडा स्कॉलरशिप की सराहना, उत्तरदायी खनन में सहयोग, जस्ट ट्रांजिशन पायलट और स्टोनहेंज जैसी विरासत संरक्षण पर चर्चा – सीमा मल्होत्रा ने झारखंड भ्रमण स्वीकार किया

January 23, 2026
in Jharkhand, Top News
लंदन में झारखंड का डंका! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूके मंत्री सीमा मल्होत्रा से की मुलाकात – शिक्षा, खनन, क्लाइमेट ट्रांजिशन और मेगालिथ संरक्षण पर बड़ा समझौता करीब!
Share on FacebookShare on Twitter
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यूके की मंत्री सीमा मल्होत्रा से मुलाक़ात कर झारखण्ड–यूके सहयोग को नई दिशा दी
    ================

लंदन/रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यूनाइटेड किंगडम सरकार की संसदीय अवर सचिव (समानता एवं इंडो-पैसिफ़िक मामलों की मंत्री) सीमा मल्होत्रा से भेंट कर शिक्षा, कौशल विकास, उत्तरदायी खनन, क्लाइमेट ट्रांजीशन, संस्कृति एवं विरासत संरक्षण जैसे क्षेत्रों में झारखण्ड यूके के बीच व्यावहारिक सहयोग को सुदृढ़ करने पर चर्चा की।
यूके ने झारखण्ड सरकार की मरांग गोमके जयपाल मुंडा ओवरसीज़ स्कॉलरशिप तथा चेवनिंग मरांग गोमके जयपाल मुंडा ओवरसीज़ स्कॉलरशिप की सराहना करते हुए इन्हें भारत यूके साझेदारी का सशक्त और जीवंत उदाहरण बताया। पिछले चार वर्षों में इन योजनाओं के माध्यम से 100 से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिला है। दोनों पक्षों ने सस्टेनेबिलिटी-लिंक्ड स्कॉलरशिप मार्गों पर कार्य करने तथा विदेश अध्ययन को मेंटोरशिप, इंटर्नशिप, नेतृत्व विकास और सार्वजनिक सेवा अनुभव से जोड़ने के लिए एक एक निश्चित योजना विकसित करने पर रुचि व्यक्त की।


बैठक में यूके के प्रमुख विश्वविद्यालयों, स्किल्स एवं क्वालिफ़िकेशन संस्थानों के साथ संस्थागत साझेदारी की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। इसमें खनन प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं सततता, डेटा एवं एआई, गवर्नेंस और सार्वजनिक नीति जैसे क्षेत्रों में संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम, फैकल्टी एक्सचेंज, एप्लाइड रिसर्च तथा टीवीईटी और अप्रेंटिसशिप मार्गों की स्थापना शामिल है।

आर्थिक और जलवायु सहयोग के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने उत्तरदायी खनन के क्षेत्र में यूके की क्षमताओं के साथ घनिष्ठ सहयोग का प्रस्ताव रखा, जिसमें ईएसजी सिस्टम, मिनरल ट्रेसबिलिटी, खदान सुरक्षा, स्वच्छ प्रसंस्करण तथा प्रौद्योगिकी प्रदर्शन शामिल हैं। इस अवसर पर उत्तरदायी क्रिटिकल मिनरल्स पर एक झारखण्ड–यूके वर्किंग ट्रैक स्थापित करने पर भी चर्चा हुई, जो मानकों, अनुसंधान एवं विकास, नवाचार और आपूर्ति-श्रृंखला साझेदारी को सुदृढ़ करेगा।


बैठक में यूके की जलवायु एवं वित्तीय संस्थाओं के साथ मिलकर कोयला क्षेत्रों के विविधीकरण, जलवायु अनुकूलन, श्रमिकों एवं समुदायों के समर्थन हेतु ट्रांज़िशन फाइनेंस संरचना विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। झारखण्ड को “जस्ट ट्रांज़िशन” कार्यक्रमों के लिए एक पायलट राज्य के रूप में स्थापित करने तथा शहरी गतिशीलता और जलवायु वित्त को सहयोग के पूरक क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया गया।
संस्कृति, खेल और विरासत संरक्षण को जन-जन के बीच संपर्क बढ़ाने के सरल एवं प्रभावी माध्यम के रूप में देखा गया। मुख्यमंत्री ने भारत–यूके विरासत संरक्षण समझौते के अंतर्गत झारखण्ड के मेगालिथ और मोनोलिथ स्थलों के संरक्षण हेतु यूके सहयोग का आग्रह किया। इस संदर्भ में स्टोनहेंज जैसे वैश्विक सर्वोत्तम उदाहरणों का उल्लेख करते हुए दीर्घकाल में यूनेस्को मान्यता की दिशा में कार्य करने की बात कही गई।
मुख्यमंत्री ने मंत्री सीमा मल्होत्रा को झारखण्ड भ्रमण का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को फ़ॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस (FCDO) मुख्यालय का भी अवलोकन कराया गया। साथ ही मंत्री मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री को शनिवार को यूके के प्रतिष्ठित मेगालिथिक एवं मोनोलिथिक विरासत स्थल स्टोनहेंज के भ्रमण का आमंत्रण भी दिया।

Related Posts

झारखंड की राजनीति में शोक की लहर! कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन; CM हेमंत सोरेन बोले— ‘असामयिक विदाई से स्तब्ध हूँ’
Jharkhand

झारखंड की राजनीति में शोक की लहर! कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन; CM हेमंत सोरेन बोले— ‘असामयिक विदाई से स्तब्ध हूँ’

September 6, 2026
आरक्षण पर चिराग पासवान से तीखा सवाल! यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र ने घेरा; पूछा— ‘IAS-IPS के बच्चों को क्यों चाहिए कोटा?’
Jharkhand

आरक्षण पर चिराग पासवान से तीखा सवाल! यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र ने घेरा; पूछा— ‘IAS-IPS के बच्चों को क्यों चाहिए कोटा?’

September 5, 2026
आरक्षण पर चिराग पासवान से तीखा सवाल! यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र ने घेरा; पूछा— ‘IAS-IPS के बच्चों को क्यों चाहिए कोटा?’
Politics

आरक्षण पर चिराग पासवान से तीखा सवाल! यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र ने घेरा; पूछा— ‘IAS-IPS के बच्चों को क्यों चाहिए कोटा?’

September 4, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड की राजनीति में शोक की लहर! कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन; CM हेमंत सोरेन बोले— ‘असामयिक विदाई से स्तब्ध हूँ’
  • आरक्षण पर चिराग पासवान से तीखा सवाल! यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र ने घेरा; पूछा— ‘IAS-IPS के बच्चों को क्यों चाहिए कोटा?’
  • आरक्षण पर चिराग पासवान से तीखा सवाल! यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र ने घेरा; पूछा— ‘IAS-IPS के बच्चों को क्यों चाहिए कोटा?’

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.