Wednesday, July 2, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Health

लिवर में अगर भर गया पानी तो तुरंत कराएं इलाज, जानिए इसके लक्षण

April 19, 2023
in Health
Liver
Share on FacebookShare on Twitter

लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंदरुनी ठोस अंग है। लिवर शरीर के लिए फैक्ट्री का काम करता है। लिवर हमारे शरीर में 500 से अधिक काम करते हैं। लिवर प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल, हार्मोन सहित कई महत्वपूर्ण चीजों को बनाता है जो शरीर के लिए जरूरी है। लिवर ही भोजन में जाने वाले सभी तरह के जहर को निकालकर बाहर फेकता है।

लिवर अपनी सफाई भी खुद कर लेता है। लिवर खराब होने लगे तो हमारे पेट में भोजन पचेगा ही नहीं। इसलिए अगर लिवर खराब हो जाए तो जिंदगी पर संकट आने लगता है। लिवर की कई बीमारियां होती हैं। इनमें एक है असाइटीस। इसे जलोदर भी कहा जाता है। इस बीमारी में पेट में पानी भर जाता है। जब बीमारी गंभीर हो जाती है तब पानी या फ्लूड छाती और फेफड़े में पहुंचने लगता है। इस स्थिति में कुछ निगलना भी मुश्किल हो जाता है। सांस लेने में भी तकलीफ होने लगती है।

असाइटीस बीमारी में शुरुआत में बहुत ही सामान्य लक्षण दिखते हैं जिसके कारण लोग नजरअंदाज कर देते हैं। आमतौर पर कमजोरी और थकान पहले दिखते हैं लेकिन जैसे ही बीमारी बढ़ती है शरीर के कई अंगों में सूजन होने लगती है। आइए जानते हैं कि लिवर में पानी भरने के क्या-क्या लक्षण है।

क्यों लिवर में भरता है पानी

होपकिंस मेडिकल के मुताबिक असाइटीस बहुत घातक बीमारी है। आमतौर पर जब लिवर में सिरोसिस नाम की बीमारी होती है तब लिवर में पानी भरना शुरू हो जाता है। सिरोसिस का मुख्य कारण अधिक अल्कोहल का सेवन करना है। हालांकि हार्ट संबंधी कुछ जटिलताएं, डायबिटीज में डायलिसिस, प्रोटीन का बहुत कम हो जाना और कुछ प्रकार के इंफेक्शन के कारण भी असाइटीज या जलोदर हो सकता है।

पानी भरने के क्या-क्या है लक्षण

1. पेट में सूजन-जलोदर जब गंभीर हो जाता है तब पेट बड़ा होने लगता है। इसमें सूजन होने लगती है।
2. वजन का बढ़ना-असाइटीस में बिना डाइट बढ़ाए ही वजन बढ़ जाता है। खासकर पेट बहुत फूल जाता है।
3. पेट भरा हुआ महसूस होना– जब जलोदर होता है तब पेट हमेशा भरा हुआ महसूस होता है और पेट भारी लगता है।
4. पेट से संबंधित समस्या-चूंकि लिवर का सीधा संबंध पाचन से है। इसलिए जब जलोदर होता है तब खाना सही से नहीं पचता। पेट में ब्लॉटिंग रहता है। उल्टी और मतली की भी शिकायत रहती है।
5. पैरों में सूजन-जलोदर होने पर निचले पैर में सूजन होने लगती है। पेट के उपर भी सूजन दिखती है।
6. सांस लेने में तकलीफ-गंभीर स्थिति में सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
7. बवासीर-असाइटीस होने पर बवासीर भी हो जाता है। इससे काफी तकलीफ होती है।

Related Posts

नशा मुक्त झारखंड की दौड़! मंत्री सुदिव्य कुमार ने रांची में मैराथन के साथ युवाओं को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ!
Health

नशा मुक्त झारखंड की दौड़! मंत्री सुदिव्य कुमार ने रांची में मैराथन के साथ युवाओं को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ!

June 27, 2025
रामगढ़ में BJP की योग शक्ति: 13 मंडलों में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सामूहिक योगाभ्यास के साथ उत्साह की लहर!
Health

रामगढ़ में BJP की योग शक्ति: 13 मंडलों में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सामूहिक योगाभ्यास के साथ उत्साह की लहर!

June 23, 2025
रामगढ़ में योग की गूंज: 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर SP-SDO सहित जनता ने अपनाया भारत का प्राचीन मंत्र!
Health

रामगढ़ में योग की गूंज: 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर SP-SDO सहित जनता ने अपनाया भारत का प्राचीन मंत्र!

June 23, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रांची : टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहित गंझू गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • करियर की चिंता में टूटा युवा! पाकुड़ में 22 वर्षीय शुभम सिंह ने की आत्महत्या, इलाके में शोक की लहर
  • बहरागोड़ा में गैस लीक से हड़कंप! NH-49 पर टैंकर दुर्घटना, प्रशासन ने रास्ता बंद कर शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन!
  • हूल क्रांति के नायकों को नमन! CM हेमंत सोरेन ने सिदो-कान्हु और चांद-भैरव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.