Thursday, April 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जम्मू-कश्मीर : गश्ती के दौरान भारतीय सेना के नायब सूबेदार कुलदीप सिंह समेत दो जवान नदी में बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

July 9, 2023
in Jharkhand, Top News
जम्मू-कश्मीर : गश्ती के दौरान भारतीय सेना के नायब सूबेदार कुलदीप सिंह समेत दो जवान नदी में बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Share on FacebookShare on Twitter

पुंछ : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को गश्ती के दौरान नदी को पार करने के दौरान भारतीय सेना के दो जवान बह गए। बताया जाता है कि भारी बारिश के कारण नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण ये हादसा हुआ। इस घटना की जानकारी सेना के अधिकारियों ने दी। इनमें से एक सैनिक की पहचान नायब सूबेदार कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। दूसरे जवान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

नायब सूबेदार कुलदीप सिंह को सेना ने दी श्रद्धांजलि

सेना के 16 कॉर्प्स के कमांडिंग ऑफिसर और जवानों ने नायब सूबेदार कुलदीप सिंह को श्रद्धांजलि दी है। 16 कॉर्प्स के ट्विटर पेज पर लिखा गया है कि व्हाइट नाइट कॉर्प्स के कमांडर और सभी रैंक नायब सूबेदार कुलदीप सिंह के सर्वाेच्च बलिदान को सलाम करते हैं।

अधिकारियों ने दी ये जानकारी

सेना के अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि पुंछ के सुरानकोटे के पोशाना में ये सैनिक डोगरा नाला पार कर रहे थे, लेकिन भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ के कारण वे पानी के तेज बहाव में बह गये।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शनिवार शाम को अधिकारियों ने बताया था कि सेना, पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल की संयुक्त टीम दोनों की तलाश में जुटे हैं लेकिन अबतक कुछ पता नहीं चला है। सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की। इस बीच, पुलिस वाहन जिले के विभिन्न हिस्सों में लोगों को भारी बारिश के बाद नदी/नालों से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।

बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश से नदिया और नाले उफान पर हैं। खराब मौसम के कारण शनिवार को लगातार दूसरे दिन अमरनाथ यात्रा रोकनी पड़ी थी। किसी भी तीर्थयात्री को गुफा की तरफ नहीं जाने दिया गया। रामबन जिले में 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन हुआ। सुरंग बहने के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद हो गया था।

Related Posts

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह
Jharkhand

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह

April 23, 2026
देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन
Jharkhand

देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन

April 23, 2026
रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश
Jharkhand

रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

April 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह
  • देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन
  • रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.