Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड की जंगल सफारी में नया रोमांच: हेमन्त सोरेन ने लातेहार में पहले टाइगर सफारी प्रोजेक्ट की समीक्षा की!

पलामू टाइगर रिजर्व के पास पुटूवागढ़ में बनेगा झारखंड का पहला टाइगर सफारी, स्थानीय रोजगार और इको-टूरिज्म को बढ़ावा।

October 17, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड की जंगल सफारी में नया रोमांच: हेमन्त सोरेन ने लातेहार में पहले टाइगर सफारी प्रोजेक्ट की समीक्षा की!
Share on FacebookShare on Twitter
  • झारखंड के पहले टाइगर सफारी प्रोजेक्ट की तैयारी..
    =========================
  • मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रस्तावित टाइगर सफारी प्रोजेक्ट का देखा प्रेजेंटेशन।
    =========================
  • मुख्यमंत्री ने टाइगर सफारी प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों को दिए अहम दिशा-निर्देश।
    =========================

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लातेहार जिला में प्रस्तावित टाइगर सफारी प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन देखा। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के समक्ष अधिकारियों ने टाइगर सफारी प्रोजेक्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी रखी। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि यह प्रोजेक्ट झारखंड का पहला टाइगर सफारी प्रोजेक्ट होगा। लातेहार जिला के पुटूवागढ़ क्षेत्र में इसका निर्माण किया जाना प्रस्तावित है जो पलामू टाइगर रिजर्व से बाहर का क्षेत्र है। इस निमित्त विभाग द्वारा भूमि चिन्हित कर ली गई है। टाइगर सफारी प्रोजेक्ट बेतला नेशनल पार्क के नजदीक क्षेत्र में बनाए जाने की योजना है। टाइगर सफारी प्रोजेक्ट बनने से डाल्टनगंज, बरवाडीह, मंडल डैम क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों को आजीविका का बेहतर साधन मिलेगा। मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट के बनने से पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) क्षेत्र के इको टूरिज्म सर्किट, जो नेतरहाट-बेतला-केचकी से लेकर मंडल डैम तक विस्तारित है, इसके विकास में यह प्रोजेक्ट एक महत्वपूर्ण कड़ी बनेगी।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को अधिकारियों ने अवगत कराया कि टाइगर सफारी परियोजना की स्थापना निर्धारित सभी मानकों का अनुपालन करते हुए की जायेगी। टाइगर सफारी बनने से इस क्षेत्र के समुचित विकास की पूरी संभावना है। इस योजना के विस्तार से टूरिज्म क्षेत्र में पर्यटकों के लिए बाघों और अन्य वन्यजीवों को करीब से देखने का एक आकर्षक और नया मौका होगा। यह झारखंड का पहला टाइगर सफारी होगा, जिसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने टाइगर सफारी प्रोजेक्ट से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी ली तथा अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।

मौके पर मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वाइल्डलाइफ श्री परितोष उपाध्याय, पलामू टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर श्री एस०आर० नाटेश, उप निदेशक पलामू टाइगर रिजर्व श्री प्रजेश जेना, कंसल्टेंट श्री अशफाक अहमद सहित अन्य मौजूद थे।

Related Posts

गढ़वा में वोटर लिस्ट महा-पुनरीक्षण का ‘क्लाइमेक्स’, 98.93% प्रपत्रों के वितरण के साथ जिला गंतव्य के बेहद करीब! 29 जुलाई के ‘डेडलाइन’ पर टिकी नजर
Jharkhand

झारखंड में रक्तदान बनेगा ‘जन-आंदोलन’, हर जिले में तैनात होगी हाई-लेवल BDAMC कमेटी; DC खुद करेंगे कमान, eRaktKosh पर रहेगी सीधी नजर

July 13, 2026
रांची में पहली बार सजेगा फुटबॉल का ‘महाकुंभ’, मोराबादी में मचेगा डूरंड कप का रोमांच! 18 जुलाई को थल सेना का ‘ट्रॉफी टूर’
Jharkhand

रांची में पहली बार सजेगा फुटबॉल का ‘महाकुंभ’, मोराबादी में मचेगा डूरंड कप का रोमांच! 18 जुलाई को थल सेना का ‘ट्रॉफी टूर’

July 13, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर DC की सर्वदलीय बैठक, 14 जुलाई को हर बूथ पर सजेगी ‘चुनाव पाठशाला’! 98.20% प्रपत्रों का वितरण पूरा
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर DC की सर्वदलीय बैठक, 14 जुलाई को हर बूथ पर सजेगी ‘चुनाव पाठशाला’! 98.20% प्रपत्रों का वितरण पूरा

July 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड में रक्तदान बनेगा ‘जन-आंदोलन’, हर जिले में तैनात होगी हाई-लेवल BDAMC कमेटी; DC खुद करेंगे कमान, eRaktKosh पर रहेगी सीधी नजर
  • रांची में पहली बार सजेगा फुटबॉल का ‘महाकुंभ’, मोराबादी में मचेगा डूरंड कप का रोमांच! 18 जुलाई को थल सेना का ‘ट्रॉफी टूर’
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर DC की सर्वदलीय बैठक, 14 जुलाई को हर बूथ पर सजेगी ‘चुनाव पाठशाला’! 98.20% प्रपत्रों का वितरण पूरा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.