Saturday, May 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

1200 मतदाताओं की सीमा, नजदीकी बूथ की सुविधा: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने झारखंड में शुरू की क्रांतिकारी तैयारी!

रांची में के. रवि कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाने और त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए दिए निर्देश।

June 14, 2025
in Jharkhand, Top News
1200 मतदाताओं की सीमा, नजदीकी बूथ की सुविधा: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने झारखंड में शुरू की क्रांतिकारी तैयारी!
Share on FacebookShare on Twitter

• सभी मतदान केंद्रों पर अधिकतम मतदाताओं की संख्या 1200 के अंदर होगी सुव्यवस्थित

• मतदाताओं को अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर करें सूचीबद्ध – के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।

• मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त के साथ की बैठक

====================

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्पष्ट निर्देश प्राप्त है कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा हेतु अधिकतम मतदाताओं की संख्या 1200 के अंदर ही सुव्यवस्थित करनी है। इसके कारण राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या में वृद्धि होगी। जिसके लिए नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे साथ ही उक्त मतदान केंद्रों हेतु नए बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर भी नियुक्त किए जायेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शनिवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ ऑनलाईन माध्यम से बैठक कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी से कहा है कि मतदाताओं को अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर सूचीबद्ध करें। इस हेतु पदाधिकारी अपने जिले के सभी मतदान केंद्रों के लिए नजरी–नक्शा, गुगल अर्थ व्यू मैप एवं की-मैप भी तैयार करा लें।

उन्होंने कहा कि आगामी मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के पूर्व संशोधन गतिविधि के लिए सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी अपने स्तर पर तैयारी कर लें। त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए ससमय कार्यों का निष्पादन करें।

इस अवसर पर सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, सभी उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं मुख्यालय से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री देव दास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सहीत सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

 

Related Posts

अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान
Jharkhand

अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान

May 1, 2026
जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना
Jharkhand

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना

May 1, 2026
NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू
Jharkhand

NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

May 1, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान
  • जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना
  • NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.