Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 : भारत की लगातार पांचवीं जीत, नंबर-1 पर रहकर किया लीग स्टेज का समापन

November 3, 2023
in Jharkhand
झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 : भारत की लगातार पांचवीं जीत, नंबर-1 पर रहकर किया लीग स्टेज का समापन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : भारतीय महिला हॉकी टीम ने यहां मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जारी झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में गुरुवार को कोरिया को 5-0 से हरा दिया और अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर ली।

मेजबान भारत के लिए सलीमा टेटे ने छठे और 36वें मिनट में जबकि नवनीत कौर ने भी 36वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा वंदना कटारिया ने 49वें मिनट में टीम का चौथा गोल किया। वहीं, नेहा ने 60वें मिनट में पांचवां गोल दागा।

भारत ने पांच मैचों में लगातार पांच जीत के साथ 15 अंक लेकर अंकतालिका में नंबर वन पर रहकर ग्रुप चरण में अपने अभियान को समाप्त किया।

भारत के अलावा चीन, जापान और कोरिया की टीमें भी सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। सेमीफाइनल में अब भारत का सामना कोरिया से जबकि जापान के सामने चीन की चुनौती होगी।

इससे पहले दिन के पहले मैच में मलेशिया ने थाईलैंड को 2-0 से हरा दिया। मलेशिया के लिए नूर मोहम्मद ने 25वें और नूर यूसैनी ने 52वें मिनट में गोल दागे।

वहीं, दूसरे मैच में चीन ने जापान को 1-0 से मात दे दी। चीन के लिए एकमात्र गोल बिंगफेंग जियू के स्टिक के आठवें मिनट में आया। चीन ने पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ नौ अंक लेकर लीग चरण का समापन किया। थाईलैंड को पांच मैचों में एक में भी जीत नसीब नहीं हुई और पांचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।

मलेशिया पांच मैचों में एक जीत, एक ड्रॉ और तीन हार के साथ चार अंक लेकर पांचवें नंबर के साथ लीग चरण का समापन किया। मलेशिया और थाईलैंड सेमीफाइनल में जगह नहीं पाई और बाहर हो गई।

राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं। लीग चरण के बाद अंकतालिका की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत को साल 2016 के बाद से अपनी पहली खिताब की तलाश है। भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है।

Related Posts

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 24, 2026
शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
Jharkhand

शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’

July 24, 2026
सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार
Jharkhand

सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार

July 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
  • शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
  • सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.