Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में महिलाओं की सशक्त उड़ान: कल्याणपुर CLF की वार्षिक सभा में सांसद बीडी राम और उपायुक्त ने बढ़ाया दीदियों का हौसला!

27 सितंबर 2025 को नगर भवन में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सभा, सखी मंडल की उपलब्धियों की समीक्षा और कैडर दीदियों का सम्मान।

September 27, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में महिलाओं की सशक्त उड़ान: कल्याणपुर CLF की वार्षिक सभा में सांसद बीडी राम और उपायुक्त ने बढ़ाया दीदियों का हौसला!
Share on FacebookShare on Twitter

🔹कल्याणपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न

आज दिनांक- 27/09/2025 को गढ़वा जिला अंतर्गत गढ़वा सदर प्रखंड अवस्थित कल्याणपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड (CLF) की वार्षिक आम सभा बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में नगर भवन गढ़वा में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद, पलामू लोकसभा बी डी राम उपस्थित रहे। साथ ही, जिले के उपायुक्त दिनेश यादव, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा एवं अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा संजय कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी भी आम सभा में शामिल हुए।

सभा की शुरुआत पारंपरिक स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद CLF द्वारा बीते वर्ष में किए गए कार्यों, उपलब्धियों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा प्रस्तुत की गई। महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी, आजीविका संवर्द्धन, ऋण सहयोग, स्वच्छता एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में CLF द्वारा किए गए प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने गढ़वा जिला एवं कल्याणपुर संकुल स्तरीय संगठन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

माननीय पलामू सांसद ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की सामूहिक शक्ति और CLF की भूमिका को सराहते हुए उन्हें और अधिक सशक्त होने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को जोड़ने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उपायुक्त ,उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने भी अपने विचार साझा किए और महिला समूहों को स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा सामुदायिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में सतत प्रयास करने की अपील की। इस अवसर पर CLF की महिलाओं ने भी अपनी सफलता की कहानियाँ साझा कीं और आने वाले वर्ष के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत की। मौके पर सभी अतिथियों के द्वारा संकुल अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली कैडर दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

उक्त कार्यक्रम में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त JSLPS के सभी जिला प्रबंधक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, प्रदान प्रतिनिधि, संकुल स्तरीय संगठन के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में सखी मंडल की दीदियाँ उपस्थित रही।

Related Posts

सिनेमा के कैनवास पर उकेरी गई जनजातीय जीवन की गाथा! ‘आदिवासी महोत्सव’ में सजती रहीं फ़िल्में, होता रहा सार्थक संवाद; जानिए JFDCL की अनूठी पहल
Jharkhand

सिनेमा के कैनवास पर उकेरी गई जनजातीय जीवन की गाथा! ‘आदिवासी महोत्सव’ में सजती रहीं फ़िल्में, होता रहा सार्थक संवाद; जानिए JFDCL की अनूठी पहल

August 10, 2026
अपनी मिट्टी, भाषा और कहानियों से बनेगी झारखंडी सिनेमा की वैश्विक पहचान! ‘आदिवासी महोत्सव’ में लगी फिल्मों की क्लास; ‘पंचायत’ फेम कल्याणी खत्री ने संभाला मंच
Jharkhand

अपनी मिट्टी, भाषा और कहानियों से बनेगी झारखंडी सिनेमा की वैश्विक पहचान! ‘आदिवासी महोत्सव’ में लगी फिल्मों की क्लास; ‘पंचायत’ फेम कल्याणी खत्री ने संभाला मंच

August 10, 2026
15 अगस्त पर आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी की मंत्रियों की सूची; जानें अपने जिले का शेड्यूल
Jharkhand

15 अगस्त पर आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी की मंत्रियों की सूची; जानें अपने जिले का शेड्यूल

August 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सिनेमा के कैनवास पर उकेरी गई जनजातीय जीवन की गाथा! ‘आदिवासी महोत्सव’ में सजती रहीं फ़िल्में, होता रहा सार्थक संवाद; जानिए JFDCL की अनूठी पहल
  • अपनी मिट्टी, भाषा और कहानियों से बनेगी झारखंडी सिनेमा की वैश्विक पहचान! ‘आदिवासी महोत्सव’ में लगी फिल्मों की क्लास; ‘पंचायत’ फेम कल्याणी खत्री ने संभाला मंच
  • 15 अगस्त पर आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी की मंत्रियों की सूची; जानें अपने जिले का शेड्यूल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.