Thursday, June 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Delhi

रामलीला मैदान से मोदी सरकार के खिला खूब गरजे केजरीवाल- अहंकारी तानाशाह को हटाने के लिए हम लोग हुए हैं इकठ्ठा

June 11, 2023
in Delhi, National, Politics, Top News
kejriwal
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लंबे समय बाद एक बार फिर दिल्ली के रामलीला मैदान से खूब गरजे। आम आदमी पार्टी ने रविवार को बड़ी रैली बुलाई है। रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, 12 साल पहले हम इसी मैदान पर हम लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ इकठ्ठा हुए थे। आज उसी मैदान पर 12 साल बाद एक बार फिर एक अहंकारी तानाशाह को हटाने के लिए हम इकठ्ठा हुए हैं।

मोदी सरकार ने दिल्ली की जनता के अधिकारों को छीना

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा, मोदी सरकार ने दिल्ली की जनता के अधिकारों को छीनने के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कह दिया है कि मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नहीं मानता। मैं दिल्ली की जनता के वोट का सम्मान नहीं करता।

अध्यादेश के खिलाफ रैली

आम आदमी पार्टी ने ये रैली केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ बुलाई है। आप ने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकार दिल्ली की चुनी हुई सरकार को काम नहीं करने देना चाहती है। रैली में अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी शामिल हुए।

‘दिल्ली की तरफ मत देखन पीएम मोदी’

केजरीवाल ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मोदी जी दिल्ली के पीछे क्यों पड़े हैं। 2014 में दिल्ली के लोगों ने बीजेपी को 7 लोकसभा सीट दे दी। दिल्ली वालों ने कह दिया, मोदी जी दिल्ली संभालो। दिल्ली वालों ने विधानसभा में बीजेपी को सिर्फ 3 सीट दी। इसका मतलब साफ है, दिल्ली वालों ने कह दिया कि मोदी जी दिल्ली की तरफ मत देखना। केजरीवाल ने आगे कहा कि 2019 में फिर सभी लोकसभा सीटें बीजेपी को दीं, जबकि 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में 62 विधानसभा सीटें आम आदमी पार्टी को दे दी। फिर साफ कर दिया कि दिल्ली की तरफ मत देखना।

बीजेपी वाले मुझे रोज देते हैं गालियां- कपिल सिब्बल

केजरीवाल ने रैली में आने के लिए कपिल सिब्बल का भी शुक्रिया किया। कपिल सिब्बल ने कहा कि बीजेपी वाले मुझे रोज गालियां देते हैं। मेरा अपमान करते हैं लेकिन मुझे अपने अपमान की परवाह नहीं है। मैं दिल्ली के लोगों के लिए लड़ रहा हूं। मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन कराकर रहूंगा। उन्होंने कहा, 140 करोड़ लोग इस अध्यादेश का विरोध करेंगे।

मोदी और बीजेपी नहीं चाहते कि किसी दूसरी पार्टी की बने सरकार- भगवंत मान

केजरीवाल से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित करते हुए कहा, ये कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है। हम केवल इसलिए यहां हैं ताकि जनता तक बात पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि जनता धूप में लाइन लगाकर अपनी पसंद का नेता चुनती है लेकिन मोदी जी और बीजेपी वाले नहीं चाहते कि किसी दूसरी पार्टी की सरकार बन सके।

Related Posts

नहीं रहे जांबाज पूर्व IPS विद्यानंद मिश्रा: रांची में ली अंतिम सांस; राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अफसर के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर, ARIPSO ने जताया गहरा दुख
Jharkhand

नहीं रहे जांबाज पूर्व IPS विद्यानंद मिश्रा: रांची में ली अंतिम सांस; राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अफसर के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर, ARIPSO ने जताया गहरा दुख

June 3, 2026
“नदियों को कचरादान बनाया तो खैर नहीं!”— दानरो नदी में धुआं और गंदगी देख भड़के गढ़वा DC, नगर परिषद को मिला अल्टीमेटम
Jharkhand

“नदियों को कचरादान बनाया तो खैर नहीं!”— दानरो नदी में धुआं और गंदगी देख भड़के गढ़वा DC, नगर परिषद को मिला अल्टीमेटम

June 3, 2026
300 बालू घाटों से बरसेगा ₹3000 करोड़ का राजस्व, खदान दबाकर बैठने वाले माफियाओं की लीज होगी रद्द! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश— “झारखंड में बढ़ेगा सोने का उत्पादन, आवासीय स्कूलों के हॉस्टलों को मिलेगी कोयले की आंच”
Jharkhand

300 बालू घाटों से बरसेगा ₹3000 करोड़ का राजस्व, खदान दबाकर बैठने वाले माफियाओं की लीज होगी रद्द! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश— “झारखंड में बढ़ेगा सोने का उत्पादन, आवासीय स्कूलों के हॉस्टलों को मिलेगी कोयले की आंच”

June 3, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नहीं रहे जांबाज पूर्व IPS विद्यानंद मिश्रा: रांची में ली अंतिम सांस; राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अफसर के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर, ARIPSO ने जताया गहरा दुख
  • “नदियों को कचरादान बनाया तो खैर नहीं!”— दानरो नदी में धुआं और गंदगी देख भड़के गढ़वा DC, नगर परिषद को मिला अल्टीमेटम
  • 300 बालू घाटों से बरसेगा ₹3000 करोड़ का राजस्व, खदान दबाकर बैठने वाले माफियाओं की लीज होगी रद्द! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश— “झारखंड में बढ़ेगा सोने का उत्पादन, आवासीय स्कूलों के हॉस्टलों को मिलेगी कोयले की आंच”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.