Saturday, May 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

पश्चिम सिंहभूम : मंईयां सम्मान यात्रा के सातवें दिन कारवाँ पहुँचा पश्चिम सिंहभूम ज़िला के मनोहरपुर

कोल्हान प्रमण्डल की महिलाओं के प्रति प्रकट किया जा रहा आभार

September 29, 2024
in Jharkhand, Top News
पश्चिम सिंहभूम : मंईयां सम्मान यात्रा के सातवें दिन कारवाँ पहुँचा पश्चिम सिंहभूम ज़िला के मनोहरपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कार्यक्रम में श्रीमती बेबी देवी , मंत्री, महिला,बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, श्रीमती दीपिका पांडेय मंत्री , कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, श्री दीपक बिरुआ , मंत्री , अनुसूचित जनजाति,अनुसूचित जाति,अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, माननीय सांसद श्रीमती जोबा माँझी एवं विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन रहीं शामिल

=======================

पश्चिम सिंहभूम : मंईयाँ सम्मान यात्रा के सातवें दिन की शुरुआत पश्चिम सिंहभूम ज़िला के मनोहरपुर स्थित मनीपुर मैदान से हुई। मंईयाँ सम्मान यात्रा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्रीमती बेबी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की दूरदर्शी सोच के कारण ही राज्य की महिलाएं आर्थिक रूप से सबल हो रहीं हैं।

महिलाएं कमजोर नहीं हैं , वे आत्मनिर्भर बन रही हैं

कृषि मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि अब महिलाएं कमजोर नहीं हैं। वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने माननीय सांसद श्रीमती जोबा मांझी का उदाहरण देते हुए कार्यक्रम में आयीं हज़ारों महिलाओं से कहा कि उन्होंने अपने जीवन में बहुत सी मुश्किलों का सामना किया और आगे बढ़ी हैं । सरकार महिलाओं के साथ है। आप भी आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की यही सोच है।

सरकार की सोच है कि महिलाएं आगे बढ़ें

मंत्री श्री दीपक बिरुआ ने कहा कि इस योजना के आने से राज्य की महिलाएं बहुत खुश हैं। महिलाओं के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है।सरकार की सोच है कि गांव की महिलाएं घर से बाहर निकलें और आगे बढ़ें। उन्हें आर्थिक समर्थन सरकार देगी। गांव के विकास से झारखंड का विकास होगा। सरकार ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के माध्यम से अब तक झारखंड की लाखों महिलाओं को आर्थिक लाभ दिया है।

जेएमएमएसवाई मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की सराहनीय पहल

माननीय सांसद श्रीमती जोबा मांझी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन द्वारा लाई गई झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना की पहल बहुत सराहनीय है। उनकी सोच दूरदर्शी है । वे झारखंड को विकास के पथ पर आगे लेकर जा रहे हैं। सर्वजन पेंशन,अबुआ आवास योजना ,सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना जैसी योजनाओं की शुरुआत कर झारखंड वासियों को इन योजनाओं से जोड़ रहे हैं। राज्य की हर महिला आत्मनिर्भर बने, इसी सोच के साथ झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है।

जेएमएमएसवाई की तीसरी किस्त बहुत जल्द

माननीय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना की दो किस्त बहनों के बैंक खाते में जा चुकी है। जल्द ही तीसरी किस्त भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्यार, सम्मान और प्रोत्साहन चाहिए। मंईयाँ सम्मान यात्रा महिलाओं के आत्मसम्मान को आगे ले जाने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि यहां की महिलाएं बहुत योग्य हैं । महिलाएं अपने जीवन में बहुत कुछ कर सकती हैं । आप आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें खुद की पहचान बनानी है। हमें खुद के लिए लड़ाई लड़नी है और जीतना भी है।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण एवं हज़ारों की संख्या में महिलाएँ उपस्थित थीं।

Related Posts

लोकतंत्र के महापर्व की तैयारी, छूटेगा नहीं कोई वोटर भारी! झारखण्ड में 20 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा— “बिना सुनवाई नहीं कटेगा किसी का नाम”
Jharkhand

लोकतंत्र के महापर्व की तैयारी, छूटेगा नहीं कोई वोटर भारी! झारखण्ड में 20 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा— “बिना सुनवाई नहीं कटेगा किसी का नाम”

May 21, 2026
क्लास में बिना ‘लेसन प्लान’ पहुंचे तो कटेगी सैलरी! गढ़वा में स्कूल निरीक्षण के दौरान भड़के DEO, टीसी के नाम पर वसूली करने वाले हेडमास्टर को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Jharkhand

क्लास में बिना ‘लेसन प्लान’ पहुंचे तो कटेगी सैलरी! गढ़वा में स्कूल निरीक्षण के दौरान भड़के DEO, टीसी के नाम पर वसूली करने वाले हेडमास्टर को 24 घंटे का अल्टीमेटम

May 21, 2026
सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कसेगा शिकंजा! गढ़वा में कैटरिंग और दुकानदारों को मिला ‘खाद्य सुरक्षा’ का कड़ा पाठ; अखबार-प्लास्टिक पैकिंग और कार्बाइड फलों पर पूर्ण रोक
Jharkhand

सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कसेगा शिकंजा! गढ़वा में कैटरिंग और दुकानदारों को मिला ‘खाद्य सुरक्षा’ का कड़ा पाठ; अखबार-प्लास्टिक पैकिंग और कार्बाइड फलों पर पूर्ण रोक

May 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • लोकतंत्र के महापर्व की तैयारी, छूटेगा नहीं कोई वोटर भारी! झारखण्ड में 20 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा— “बिना सुनवाई नहीं कटेगा किसी का नाम”
  • क्लास में बिना ‘लेसन प्लान’ पहुंचे तो कटेगी सैलरी! गढ़वा में स्कूल निरीक्षण के दौरान भड़के DEO, टीसी के नाम पर वसूली करने वाले हेडमास्टर को 24 घंटे का अल्टीमेटम
  • सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कसेगा शिकंजा! गढ़वा में कैटरिंग और दुकानदारों को मिला ‘खाद्य सुरक्षा’ का कड़ा पाठ; अखबार-प्लास्टिक पैकिंग और कार्बाइड फलों पर पूर्ण रोक

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.