Sunday, June 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

मार्क जुकरबर्ग ने थ्रेड एप किया लॉन्च, एलन मस्क के ट्विटर को देगा चुनौती

July 6, 2023
in National
मार्क जुकरबर्ग ने थ्रेड एप किया लॉन्च, एलन मस्क के ट्विटर को देगा चुनौती
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने ट्विटर को टक्कर देने के लिए थ्रेड एप लॉन्च किया है। मेटा का एप थ्रेड को लॉन्च करने के कुछ घंटों बाद सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने करीब 11 साल बाद ट्वीट किया है। हालांकि मार्क का ट्विटर एकाउंड को भी ब्लू टिक नहीं मिला है।

मार्क जुकरबर्ग ने 2012 के बाद पहली बार किया ट्वीट

लंबे समय के बाद गुरुवार को मार्क द्वारा किए गए ट्वीट में कोई कैप्शन तो नहीं है, लेकिन स्पाइडर मैन फेसिंग ऑफ मीम जरूर पोस्ट किया है। जनवरी, 2012 के बाद से मार्क जुकरबर्ग का पहला ट्वीट मस्क द्वारा उन्हें लड़ाई के लिए चुनौती देने के कुछ दिनों बाद आया है। जिसका जवाब मिला था मुझे अपना लोकेशन भेजो।

यूजर को 500 शब्द पोस्ट करने की अनुमति

इंस्टाग्राम टीम द्वारा निर्मित, थ्रेड एक टेक्स्ट-आधारित ऐप है जो यूज़र को 500-शब्द तक की पोस्ट साझा करने की अनुमति होगी। बुधवार को आधिकारिक तौर ये ऐप 100 से भी ज्यादा देशों में लॉन्च किया गया है। जिसमें भारत भी शामिल है। इसे ट्विटर के लिए अब तक का सबसे प्रबल खतरा माना जा रहा है।

फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं थ्रेड एप

थ्रेड एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इसे फ्री में डाउनलोड किया जा सकेगा। ये एप प्लेस्टोर, एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि इसके फीचर्स ट्विटर से मिलते जुलते हैं। इसमें टेक्स्ट बेस्ड इंफॉर्मेशन को साझा किया जा सकेगा।

ट्विटर जैसा ही है थ्रेड एप

ऐप स्टोर के विवरण में लिखा है, “थ्रेड वह ऐप है जहां समुदाय उन विषयों से लेकर हर चीज पर चर्चा करने के लिए एक साथ आते हैं जो आज आपके लिए महत्वपूर्ण हैं जिस भी चीज में आपकी रुचि हो, आप उसको फॉलो कर सकते हैं और अपने पसंदीदा रचनाकारों से सीधे जुड़ सकते हैं। अपने विचारों, राय और रचनात्मकता को दुनिया के साथ साझा करने के लिए अपने लॉयल फॉलोअर लिस्ट बना सकते हैं।”

इंस्टाग्राम का क्या है कहना ?

इंस्टाग्राम का मानना है कि अपने मौजूदा सोशल ग्राफ़ को आगे लाने से, थ्रेड को अपने कॉम्पिटिटर्स पर बढ़त मिलेगी। रिपोर्ट में कहा गया है, “थ्रेड मेटा का पहला ऐप है जो ओपन सोशल नेटवर्किंग प्रोटोकॉल के साथ संगत होने की कल्पना करता है”।

Related Posts

परीक्षा केंद्रों पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, मोबाइल जैमर और CCTV कैमरों से होगी निगरानी; जिला कप्तानों ने संभाली सुरक्षा की कमान
National

परीक्षा केंद्रों पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, मोबाइल जैमर और CCTV कैमरों से होगी निगरानी; जिला कप्तानों ने संभाली सुरक्षा की कमान

June 20, 2026
“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’
National

“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’

June 7, 2026
देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश
National

देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश

May 12, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था
  • “एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन
  • डिजिटल लत और मानसिक तनाव पर ‘योग’ का प्रहार! रांची यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब; उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.