Tuesday, May 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

नशे से मुक्त हो गढ़वा: डीआईजी नौशाद आलम की जोरदार अपील, बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी में जागरूकता की लहर!

नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में डीआईजी, एसपी और विशेषज्ञों ने छात्रों को किया प्रेरित, लिया नशा छोड़ने का संकल्प।

August 29, 2025
in Jharkhand, Top News
नशे से मुक्त हो गढ़वा: डीआईजी नौशाद आलम की जोरदार अपील, बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी में जागरूकता की लहर!
Share on FacebookShare on Twitter
  • नशा सिर्फ करने वाले को ही नहीं बल्कि उसके घर-परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है, इसलिए कसम खाइए कि आज से नशा नहीं करेंगे : डीआईजी नौशाद आलम

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी में गुरुवार को नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नारकोटिक्स ब्यूरो के एसपी शारिक उमर, गढ़वा एसपी अमन कुमार, डेंटल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी के चेयरमैन दिनेश सिंह तथा ग्रासिम इंडस्ट्रियल लिमिटेड रेहला के यूनिट हेड हितेंद्र कुमार अवस्थी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि को शॉल, मोमेंटो और पौधा देकर सम्मान किया गया। स्वागत गान के बाद छात्रों व उपस्थित लोगों को नशा न करने और नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

अपने संबोधन में डीआईजी नौशाद आलम ने छात्रों को नशे से दूर रहने की सलाह दी और अपना निजी अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि कभी वे भी तंबाकू और पान के आदी थे, लेकिन अपने चाहने वालों की बात मानकर उन्होंने इसे हमेशा के लिए छोड़ दिया। उन्होंने कहा सबसे पहले अभिभावकों को नशा छोड़ना होगा, तभी बच्चे भी इसे त्यागेंगे। शादी-विवाह जैसे अवसरों पर भी शराब या नशे का सेवन कर समाज को ग़लत संदेश नहीं देना चाहिए। समाज सुधार की जिम्मेदारी हम सबकी है।

डीआईजी ने मेडिकल छात्रों से अपील की कि वे भविष्य में डॉक्टर बनकर पुलिस जांच से जुड़े मामलों—चाहे महिला उत्पीड़न हों या नशा संबंधी—की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके।

गढ़वा एसपी अमन कुमार ने कहा कि नशे से दूर रहना ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शराब और सिगरेट की लत छोड़ी जा सकती है, लेकिन ड्रग्स और ब्राउन शुगर से छुटकारा पाना बेहद मुश्किल है। उन्होंने छात्रों को ‘डायल 112’ के बारे में जानकारी दी और कहा कि यदि आसपास कोई नशे का शिकार हो तो उसकी मदद के लिए तुरंत कॉल करें।

वहीं हितेंद्र कुमार अवस्थी ने कहा कि चिकित्सा उपयोग के लिए स्वीकृत दवाओं का गलत इस्तेमाल रोकना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आजकल इनका दुरुपयोग कर युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है, जो बेहद खतरनाक है। उन्होंने युवाओं से संकल्प लेने की अपील की कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। इस कार्यक्रम में सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया और समाज को नशामुक्त बनाने की प्रतिज्ञा ली।

Related Posts

सड़कों पर ‘सुरक्षित’ होगा बेटियों का सफर: गढ़वा में छात्राओं ने ली ट्रैफिक नियमों की शपथ, अब ओवरस्पीडिंग और मोबाइल के इस्तेमाल पर नो-टॉलरेंस
Jharkhand

सड़कों पर ‘सुरक्षित’ होगा बेटियों का सफर: गढ़वा में छात्राओं ने ली ट्रैफिक नियमों की शपथ, अब ओवरस्पीडिंग और मोबाइल के इस्तेमाल पर नो-टॉलरेंस

May 18, 2026
हाशिये पर खड़े समाज को मिलेगा ‘हक और सम्मान’: गढ़वा में जनजातीय गरिमा उत्सव का भव्य आगाज, 25 मई तक विशेष कैंपों से दूर होंगी आदिवासियों की समस्याएं
Jharkhand

हाशिये पर खड़े समाज को मिलेगा ‘हक और सम्मान’: गढ़वा में जनजातीय गरिमा उत्सव का भव्य आगाज, 25 मई तक विशेष कैंपों से दूर होंगी आदिवासियों की समस्याएं

May 18, 2026
चुनाव की ‘मशीनों’ पर कड़ा पहरा: गढ़वा उपायुक्त ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण; सुरक्षा में चूक पर दी सख्त चेतावनी
Jharkhand

चुनाव की ‘मशीनों’ पर कड़ा पहरा: गढ़वा उपायुक्त ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण; सुरक्षा में चूक पर दी सख्त चेतावनी

May 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सड़कों पर ‘सुरक्षित’ होगा बेटियों का सफर: गढ़वा में छात्राओं ने ली ट्रैफिक नियमों की शपथ, अब ओवरस्पीडिंग और मोबाइल के इस्तेमाल पर नो-टॉलरेंस
  • हाशिये पर खड़े समाज को मिलेगा ‘हक और सम्मान’: गढ़वा में जनजातीय गरिमा उत्सव का भव्य आगाज, 25 मई तक विशेष कैंपों से दूर होंगी आदिवासियों की समस्याएं
  • चुनाव की ‘मशीनों’ पर कड़ा पहरा: गढ़वा उपायुक्त ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण; सुरक्षा में चूक पर दी सख्त चेतावनी

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.