Saturday, May 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

IPRD में न्यूज पोर्टल और यूट्यूब चैनल का सत्यापन करने के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में PIL दायर

May 24, 2023
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : IPRD में न्यूज चैनल, न्यूज पोर्टल और यूट्यूब चैनल का सत्यापन करने के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में एक पीआईएल दायर किया गया है। ये पीआईएल तीरथ नाथ आकाश ने 23 मई 2023 को दायर किया है। जिसपर अब सुनवाई होनी है। वहीं पूरे मामले पर रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्र ने पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह झारखंड को एक पत्र के माध्यम से उपरोक्त घटना की जानकारी देते दी है।

pil

बता दें कि 3 मई 2023 को पुलिस मुख्यालय के विशेष शाखा की ओर से रांची सहित सभी जिलों के लिए एक अधिसूचना जारी किया गया था। जिसमें निर्देश दिया गया था कि जितने भी न्यूज चैनल, न्यूज पोर्टल और यूट्यूब चैनल है उसे आईपीआरडी से सूचिबद्ध होना अनिवार्य है। ऐसा नहीं होने पर उन चैनलों को खिलाफ जांचोपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

उठ रहे कई सवाल

अब सवाल यह भी उठता है कि झारखंड के पुलिस मुख्यालय को इस बात का पता कैसे चला कि आईपीआरडी में सूचीबद्ध होना इस बात की गारंटी है कि फलां अखबार, चैनल या पोर्टल ही मान्यता प्राप्त है। और उनके यहां काम करनेवाले पत्रकार ही सिर्फ पत्रकार है। बांकी सब फर्जी हैं। क्योंकि आईपीआरडी में सूचीबद्ध नहीं हैं।

सिटी एसपी ने रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्र को पत्र के माध्यम से बुलाया, अध्यक्ष ने जाने से किया इनकार

इसके बाद रांची के पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय से 18 मई 2023 को, रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्र को अपने कार्यालय बुलाया, लेकिन उन्होंने जाने से इनकार कर दिया। पत्र का ज्ञापांक संख्या 737/गो.(नगर) है, रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्र को एक पत्र संप्रेषित किया गया। विषय था – गैर सूचीबद्ध न्यूज चैनल/यूट्यूब न्यूज चैनल/न्यूज पोर्टल का सत्यापन करने के संबंध में। पत्र के माध्यम से अध्यक्ष को सूचित किया गया था कि झारखण्ड में ऐसे कई यूट्यूब न्यूज चैनल/न्यूज पोर्टल/न्यूज एप/इंटरनेट वेबसाईट है जो सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग (आईपीआरडी) से सूचीबद्ध नहीं है।

आरपीसी में ही खुलकर हो वार्ता

इस तरह के चैनल में चार-पांच लोग काम करते हैं एवं उक्त चैनल का आईडी धारण कर क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हैं। इनका कोई भी पंजीकृत कार्यालय नहीं होता है। ये लोग अपने आप को चैनल का पत्रकार एवं संपादक बताते हुए विधि व्यवस्था/शांति व्यवस्था संधारण हेतु ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारियों पर दबाव भी डालने का प्रयास करते है। इनके द्वारा कई बार भ्रामक/गलत ढंग से खबरों को प्रकाशित करने की बात सामने आई है।

अतएव उक्त परिप्रेक्ष्य में विषयांकित विषय पर विचार-विमर्श हेतु अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय कक्ष में दिनांक 19 मई 2023 को 11 बजे पूर्वाह्न में उपस्थित होने का कष्ट किया जाय। लेकिन आरपीसी अध्यक्ष संजय मिश्र एसपी कार्यालय नहीं गये। संजय मिश्र ने कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर वे सिटी एसपी कार्यालय क्यों जाएं? अच्छा रहेगा कि उक्त पुलिस पदाधिकारी ही रांची प्रेस क्लब में अपनी अपनी सुविधानुसार उपस्थित हो और आरपीसी में ही खुलकर वार्ता हो।

rpc

संजय मिश्र ने डीजीपी को लिखा पत्र

इस पूरे मामले पर रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्र ने पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह झारखंड को एक पत्र के माध्यम से उपरोक्त घटना की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस की ओर से कथित तौर पर फर्जी पत्रकारों को चिन्हित करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का आधार यह बनाया जा रहा है कि जो पत्रकार या संस्था आईपीआरडी की ओर सूचिबद्ध नहीं है वो फर्जी है। पत्र में ये भी बताया गया है कि फर्जी पत्रकारों के कारण विधि व्यवस्था में संधारण में परेशानी होती है, और कथित तौर पर फर्जी पत्रकार पुलिस पर दबाव बनाते हैं। इस पत्र के आलोक में सही मायने पत्रकारिता करने वाले बहुत सारे पत्रकारों को लेकर शंका स्थिति उत्पन्न हुई है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

पत्रकारों में आक्रोश, अधिसूचना पर उठा रहे सवाल

बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम से पत्रकारों में आक्रोश है और पुलिस मुख्याय के इस अधिसूचना पर सवाल उठा रहे हैं। रांची में कई पत्रकारों के समूह ने रांची प्रेस क्लब से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने और राज्य सरकार के समक्ष आक्रोश प्रकट करने की बात कही है। कई पत्रकारों का कहना है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस पर स्वयं संज्ञान लेना चाहिए।

Related Posts

अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान
Jharkhand

अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान

May 1, 2026
जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना
Jharkhand

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना

May 1, 2026
NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू
Jharkhand

NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

May 1, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान
  • जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना
  • NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.