Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

सात महीने पहले हुई महिला की हत्या का रांची पुलिस ने किया खुलासा, प्रयागराज पुलिस की मदद से आरोपी को किया गिरफ्तार

June 4, 2023
in Jharkhand, Top News
सात महीने पहले हुई महिला की हत्या का रांची पुलिस ने किया खुलासा, प्रयागराज पुलिस की मदद से आरोपी को किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. सात महीने पहले हुई एक महिला की हत्या के मामले में रांची पुलिस ने प्रयागराज पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह महिला को कुएं में धकेल कर गिरा दिया। इसके बाद उसे पत्थर से मारा। महिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की थी और प्रयागराज के कैंट थाना में महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10.10.22 को चौ०-4/7 जितिया लकड़ा उम्र करीब 48 वर्ष, पिता स्व० गन्दूर उरॉव, ग्राम-कुरकुरिया, थाना-लापुंग जिला – रांची के द्वारा लापुर थाना को सूचित किया गया कि ग्राम-चम्पाडीह सरना स्थल के पास निर्मल मुंडा के कुआ में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। शव को कुंआ से बाहर निकाल कर देखा कि महिला के सिर में गहरा जख्म है। अगल-बगल के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उक्त अज्ञात महिला के शव को नहीं पहचाना गया। इस संबंध में उक्त कार्ड दर्ज किया गया है।

उक्त घटना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक बेड़ो के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल अपराधी अजय होरो, पिता- स्व० बिरसा होरो, ग्राम-अकमरोम, पो०- चम्पाडीह थाना- लापुंग, जिला-रांची को प्रयागराज रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश से प्रयागराज पुलिस की सहयोग से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान इनके द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि ये वर्ष 2003 में आर्मी में बहाल है. वर्ष 2015 में 327 एफडी हॉस्पिटल कालीग में पोस्टिंग हुई। उसी दरमियान जलपाईगुड़ी के सपना योगी से दोस्ती हो गई। इन दोनों में मोबाइल से बातचीत होती रहती थी और कभी कभार छुट्टी में मिलते जुलते थे। उसके बाद इनकी पोस्टिंग इधर-उधर हुई।

वर्ष 2022 में इनका पोस्टिंग इलाहाबाद हुई, जहाँ एक मकान लेकर सपना के साथ रहते थे। 09 अक्टूबर 2022 में जब ये छुट्टी लेकर घर आ रहे थे तो सपना योगी भी साथ घर चलने कि जिद करने लगी। तो ये उसे लेकर अपना गाँव आते समय सपना योगी, को बोले कि चलो घुम फिर लेते है, अधेरा होने पर पर चलेंगे, उसके बाद ये दोनों ग्राम-चपाडीह के सरनास्थल के पास गये। इसी क्रम में इन दोनों में विवाद हो गया। तत्पश्चात बगल के कुएं में धकेल कर उपर से दो-तीन पत्थर मार दिया और उसका जेवर लेकर घर चला गया। छुट्टी के पश्चात अपनी ड्यूटी पर योगदान दिया तथा पकड़े जाने के डर से 14.04 23 से फिरार हो गये थे। इस संबंध पुलिस के द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। विदित हो कि उक्त महिला की गुमशुदगी के संबंध प्रयागराज जिला के कैंट थाना में काण्ड सं0-64/23 दिनांक 17.04.2023 दर्ज किया गया है।

Related Posts

सिनेमा के कैनवास पर उकेरी गई जनजातीय जीवन की गाथा! ‘आदिवासी महोत्सव’ में सजती रहीं फ़िल्में, होता रहा सार्थक संवाद; जानिए JFDCL की अनूठी पहल
Jharkhand

सिनेमा के कैनवास पर उकेरी गई जनजातीय जीवन की गाथा! ‘आदिवासी महोत्सव’ में सजती रहीं फ़िल्में, होता रहा सार्थक संवाद; जानिए JFDCL की अनूठी पहल

August 10, 2026
अपनी मिट्टी, भाषा और कहानियों से बनेगी झारखंडी सिनेमा की वैश्विक पहचान! ‘आदिवासी महोत्सव’ में लगी फिल्मों की क्लास; ‘पंचायत’ फेम कल्याणी खत्री ने संभाला मंच
Jharkhand

अपनी मिट्टी, भाषा और कहानियों से बनेगी झारखंडी सिनेमा की वैश्विक पहचान! ‘आदिवासी महोत्सव’ में लगी फिल्मों की क्लास; ‘पंचायत’ फेम कल्याणी खत्री ने संभाला मंच

August 10, 2026
15 अगस्त पर आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी की मंत्रियों की सूची; जानें अपने जिले का शेड्यूल
Jharkhand

15 अगस्त पर आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी की मंत्रियों की सूची; जानें अपने जिले का शेड्यूल

August 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सिनेमा के कैनवास पर उकेरी गई जनजातीय जीवन की गाथा! ‘आदिवासी महोत्सव’ में सजती रहीं फ़िल्में, होता रहा सार्थक संवाद; जानिए JFDCL की अनूठी पहल
  • अपनी मिट्टी, भाषा और कहानियों से बनेगी झारखंडी सिनेमा की वैश्विक पहचान! ‘आदिवासी महोत्सव’ में लगी फिल्मों की क्लास; ‘पंचायत’ फेम कल्याणी खत्री ने संभाला मंच
  • 15 अगस्त पर आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी की मंत्रियों की सूची; जानें अपने जिले का शेड्यूल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.