Wednesday, May 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में SIS के 40वें GTO बैच का शानदार आगाज: SP अमन कुमार ने किया उद्घाटन, 64 युवा बनेंगे सुरक्षा के सिपाही!

एशिया की सबसे बड़ी सुरक्षा कंपनी SIS के प्रशिक्षण केंद्र में 51वें स्थापना वर्ष में परेड और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ प्रशिक्षण।

October 6, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में SIS के 40वें GTO बैच का शानदार आगाज: SP अमन कुमार ने किया उद्घाटन, 64 युवा बनेंगे सुरक्षा के सिपाही!
Share on FacebookShare on Twitter
  • SIS GTO (अधिकारी सेवा ) बैच के प्रशिक्षण का अमन कुमार पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया शुभ आरंभ

आज दिनांक 06.10.2025 को देश और एशिया की सबसे बड़ी सुरक्षा कंपनी एवं विश्व की पांच बड़ी सुरक्षा कम्पनियों में से एक एसआईएस लिमिटेड के गढ़वा स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में जी.टी.ओ अधिकारी सेवा के 40 वें बैच के प्रशिक्षण का शुभारंभ गढ़वा जिला के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार (IPS) के कर कमलों द्वारा किया गया।
एसआईएस लिमिटेड प्रतिवर्ष पूरे देश में स्नातक युवाओं के लिए अधिकारी सेवा के लिए प्रतियोगी परिक्षा आयोजित करती है। इस परीक्षा में प्रतिवर्ष पचास हजार से भी अधिक युवा भाग लेते हैं। यह परीक्षा तीन चरणों में होती है, पहला चरण लिखित परीक्षा, दूसरा चरण शारीरिक और व्यक्तित्व क्षमता और अंत में कंपनी के टॉप मैनेजमेंट द्वारा फाइनल साक्षातकार। इस वर्ष इन तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पार करके 64 स्नातक युवा एसआईएस के जीटीओ अधिकारी बने।
इस अवसर पर स्वयं रवीन्द्र किशोर सिन्हा ने बताया कि कैसे उन्होने 1971 की लड़ाई के बाद भूतपूर्व सैनिकों के रोज़गार की व्यवस्था करने की सोची और कुछ भूतपूर्व सैनिकों को लेकर 1974 में कंपनी की शुरूआत की। आने वाले समय में प्राइवेट सुरक्षा की जरूरत और मांग केवल भूतपूर्व सैनिकों द्वारा ही पूरी नहीं कि जा सकती है। उसके लिए ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मिय़ों की जरूरत होगी। इसी उद्देश्य को पूरा करने लिए आज से 42 वर्षों पूर्व 22 सितंबर 1983 को गढ़वा में पहला प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना हुई। जहां एक तरफ SIS अपने स्थापना के 51 वर्ष पूरे कर चुका है और पूरे देश-भर में SIS अपने Glolden Jubilee Year को हर्षोल्लास के साथ मना रही है वहीं आज देशभर के विभिन्न राज्यों में 25 प्रशिक्षण केन्द्र भी कार्य कर रहे हैं।


लेकिन प्रथम प्रशिक्षण केन्द्र अनुशासनपुरण आज भी निजी सुरक्षा के क्षेत्र में पूरे देश में एक मिसाल है। विश्व भर के सुरक्षा विशेषज्ञ इस केन्द्र को देखने आते हैं। चालिस वर्षों में लगभग 10 लाख युवाओं को यहां प्रशिक्षित किया जा चुका है।
हालांकि आज पूरे देश में SIS के 25 प्रशिक्षण केन्द्र हैं जहां बेरोज़गार युवाओं को पूरे भारतवर्ष से भर्ती करके प्रशिक्षण के उपरांत पूरे देश के विभिन्न प्रतिष्ठान एवं उद्योगो में पदस्थापित किया जाता है।
आज SIS का कारोबार भारत के अलावा अन्य देशों में भी फैला हुआ है, जैसे आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर इत्यादि। 500 से भी अधिक कार्यलय एवं 3.5 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के साथ आज SIS समूह का वार्षिक कारोबार 14 हज़ार करोड़ को पार कर गया है और आने वाले दिनों में इसे दुगना करने का लक्ष्य रखा गया है।
सुरक्षा के क्षेत्र में SIS, NSE एवं BSE में सूचिबद्ध होने वाली एक मात्र कंपनी है। पूरे झारखंड और बिहार की एकमात्र सूचीबद्ध कंपनी होने का गौरव एसआईएस को ही प्राप्त है।
चूंकि SIS देश की सबसे बड़ी रोज़गार प्रदान करने वाली कंपनी है इसलिए कई मौकों पर स्वयं प्रधानमंत्री जी ने भी निजी सुरक्षाकर्मियों के कार्य को बहुत सराहा है और भारत सरकार ने इसे Essential Services (अनिवार्य सेवाओं) के रूप में मान्यता दी है।
आज जीटीओ 40 वें बैच के उद्घाटन के अवसर पर अमन कुमार पुलिस अधीक्षक गढ़वा के अलावा SIS ग्रुप के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे जिसमें मुख्य रूप से सीनियर प्रेसिडेंट आर.पी सिंह, वाइस प्रेसिडेंट अमिय शंकर, डिप्टी जनरल मैनेजर (HRD) रजनीश कुमार एवं गढ़वा प्रशिक्षण केन्द्र के जोनल कमांडर रमेश जसवाल और कमांडेंट सुनील प्रसाद मौजूद रहे।
SIS का इतिहास GTO ऑफिसर के रूप में डायरेक्ट एंट्री करने वाले ऑफिसर के कंधों पर ही ज्यादा से ज्यादा है। आज देश के लगभग सभी राज्यों में इसी कैडर के अधिकारी अपनी मेहनत से SIS ग्रुप का नेतृत्व कर कंपनी को दिन दूनी रात चौगुनी आगे ले जा रहे हैं। इस कैडर के द्वारा पासआउट ऑफिसर आज प्रेसिडेंट के पद पर भी पदस्थापित हैं जो आने वाले दिनों में कंपनी का भविष्य होगें।
आज के इस शुभ मौके पर अमन कुमार (IPS) पुलिस अधीक्षक गढ़वा द्वारा शहीद स्थल पर संस्था के अमर शहीदों को श्रद्धाँजलि दी गई। उसके उपरांत प्रशिक्षण केन्द्र के सभी प्रशिक्षणार्थियों ने शानदार परेड का प्रदर्शन दिया जिसका नेतृत्व स्वयं जोनल कमांडर रमेश जसवाल ने किया।
परेड के उपरांत अमन कुमार पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्वलित कर SIS अधिकारी सेवा के 40 वें बैच का विधिवत दीप प्रजलित करके शुभारंभ किया और पूरे देश के सभी राज्यों से आये हुए 64 प्रशिक्षु अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना दी।

Related Posts

देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश
National

देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश

May 12, 2026
जनता की अदालत में ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी 50 से अधिक फरियादें, अधिकारियों को सख्त निर्देश— “समस्या का समाधान करें, टालमटोल नहीं”
Jharkhand

जनता की अदालत में ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी 50 से अधिक फरियादें, अधिकारियों को सख्त निर्देश— “समस्या का समाधान करें, टालमटोल नहीं”

May 12, 2026
सड़कों पर ‘यमराज’ को न दें आमंत्रण: गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए चालकों को पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ, स्लोगन दिया— “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”
Jharkhand

सड़कों पर ‘यमराज’ को न दें आमंत्रण: गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए चालकों को पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ, स्लोगन दिया— “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”

May 12, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश
  • जनता की अदालत में ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी 50 से अधिक फरियादें, अधिकारियों को सख्त निर्देश— “समस्या का समाधान करें, टालमटोल नहीं”
  • सड़कों पर ‘यमराज’ को न दें आमंत्रण: गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए चालकों को पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ, स्लोगन दिया— “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.