Thursday, April 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड: एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने नक्सल प्रभावित बूथों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण

October 23, 2024
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एसएसपी महोदय श्री हृदीप पी जनार्दनन ने मंगलवार को नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया. महोदय ने टुंडी व मनियाडीह थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बूथ का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भयमुक्त माहौल में चुनाव कराने और नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा निरंतर ग्रामीणों से सामंजस्य स्थापित करने की मुहिम जारी है, इसी क्रम में एसएसपी महोदय ने मंगलवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

एसएसपी महोदय ने अन्य पुलिस पदाधिकारियों व सुरक्षा बल के साथ ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। महोदय ने लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।

एसएसपी महोदय ने मतदान केंद्रो के आलावा सुरक्षा बलों के मनियाडीह स्थित आवासन स्थल का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। आवासन स्थल में निर्वाध बिलजी आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, परिसर के साफ सफाई, खान पान समेत अन्य मुलभुत सुविधाओं का जायजा लेते हुए व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने के उद्देश्य हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।

महोदय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र टुंडी स्थित प्रतापपुर अंतर जिला चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया और वहां तैनात पदाधिकारी व सुरक्षा बल के जवानों को सतर्क रहते हुए पूरी निष्ठा से कार्यरत रहने का निर्देश दिया। महोदय ने सभी वाहनों की सघन जांच के साथ सभी थाना प्रभारियों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ संयुक्त रूप से निरंतर भ्रमणशील रहने व ग्रामीणों से समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने को कहा।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी महोदय के साथ पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय टू श्री धीरेंद्र नारायण बंका, टुंडी थाना प्रभारी श्री उमाशंकर, मनियाडीह थाना प्रभारी श्री शिव कुमार समेत जिला पुलिस बल व केंद्रीय बल के अन्य जवान मौजूद थें।

Related Posts

प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी
Jharkhand

प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी

April 29, 2026
गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा
Jharkhand

गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा

April 29, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान

April 29, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी
  • गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.